सीएई कॉर्पोरेट कप में यूपीपीसीएल का जीत से आगाज
Mathura News - मथुरा में सीपी क्रिकेट स्टेडियम पर कॉर्पोरेट कप में यूएचए 11 और यूपीपीसीएल के बीच मैच खेला गया। यूपीपीसीएल ने पहले गेंदबाजी करते हुए यूएचए 11 को 123 रन पर ऑल आउट किया। जवाब में, यूपीपीसीएल ने 15 ओवरों में 127 रन बनाकर मैच जीत लिया। मनीष यादव को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मथुरा। क्रिकेट अकेडमी फॉर एक्सीलेंस द्वारा सीपी क्रिकेट स्टेडियम रावल पर कॉर्पोरेट कप में रविवार को मैच यूएचए 11 और यूपीपीसीएल के मध्य खेला गया। मुख्य अतिथि दीपक सारस्वत भोपा ने टॉस करवाकर मैच का शुभारंभ किया। मैच यूपीपीसीएल के कप्तान पुष्पेंद्र पांडे ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। यूएचए 11 की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उनकी तरफ़ से श्रीकृष्ण यादव ने 43 रन,अमोघ 19 रन और अखिल ने 18 रन बनाये, यूपीपीसीएल की तरफ़ से नीरज चौधरी ने 2 और नीरज कुमार ने 3 विकेट लिए, जवाब में पीछा करते हुए यूपीपीसीएल ने मात्र 15 ओवरों में 1 विकेट के नुक़सान पर ही 127 रन बना कर मैच को जीत लिया, जिसमें मनीष यादव ने 54 और रविकांत ने 45 रन बनाये।
यूएचए 11 की तरफ़ से एक मात्र विकेट आदेश चौधरी ने ली। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मनीष यादव को दिया गया। मैच में अंपायरिंग जगदीश अग्रवाल और दिलीप ने की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन