mathura boat accident vrindavan keshi ghat pm modi compensation up news मथुरा नाव हादसा: लापता लोगों की तलाश जारी, पीएम मोदी की तरफ से दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मथुरा नाव हादसा: लापता लोगों की तलाश जारी, पीएम मोदी की तरफ से दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा

मथुरा के वृंदावन में मोटर बोट डूबने से लापता लोगों की तलाश शनिवार की को भी होती रही। हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग अब भी लापता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

Sat, 11 April 2026 09:45 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
मथुरा नाव हादसा: लापता लोगों की तलाश जारी, पीएम मोदी की तरफ से दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा

मथुरा में शुक्रवार की शाम लुधियाना (पंजाब) के तीर्थयात्रियों की भरी नाव यमुना में डूबने से लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन शनिवार को भी होती रही। हादसे में छह महिलाओं समेत दस लोगों की मौत हो चुकी है। पांच लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। तलाशी अभियान में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगी हैं। नाव के पांटून पुल से टकराने के बाद वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर से ढाई किमी दूर स्थित केशी घाट के पास हादसा हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति शोक जताया है। परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पीएम मोदी ने हादसे में अपनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जताया शोक

नाव हादसे में 10 लोगों की मौत पर राष्ट्रपति ने भी दुख जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पर पोस्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में नाव दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। वह शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हैं। वह घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मथुरा में पलटी नाव, लुधियाना से आए 30 लोग यमुना नदी में डूबे, 10 की मौत

132 श्रद्धालुओं का दल आया था

पंजाब-हरियाणा के 132 श्रद्धालुओं का दल ब्रज की यात्रा पर था। देवराहा बाबा घाट तक नौका विहार के लिए यह दल शुक्रवार दोपहर ढाई बजे केसी घाट पहुंचा। मोटर संचालित प्राइवेट नावों (मोटर बोट) से घूमना तय हुआ। एक मोटर बोट पर 43 लोग सवार हुए, तो चालक ने छह लोगों को दूसरी नाव पर शिफ्ट कर दिया। 37 लोगों के साथ मोटर बोट मांट-वृंदावन के बीच स्थित पांटून पुल के निकट पहुंची, तो पाया कि सिल्ट सफाई के लिए पांटून पुल को जेसीबी से साइट में किया हुआ है। आगे जाना मुश्किल है। ऐसे में चालक ने जैसे ही मोटर बोट को मोड़ना चाहा, उसी समय पांटून पुल का एक हिस्सा नाव से टकरा गया और वह असंतुलित होकर नदी में डूबने लगी।

पांच श्रद्धालु भर्ती

वृंदावन। केसी घाट पर मोटर बोट के नदी में पलटने पर डूबे छह श्रद्धालुओं को संयुक्त जिला चिकित्सालय में लाया गया। इनमें एक श्रद्धालु ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया, जबकि पांच श्रद्धालुओं को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर के अंदर ही छह महीने तक सड़ती रही युवती की लाश, परफ्यूम छिड़कता रहा पिता
ये भी पढ़ें:पति प्राइमरी, पत्नी इंटर कॉलेज में टीचर, रात में करते लूटपाट,चौंकाने वाला खुलासा

घटना की जांच एडीएम वित्त करेंगे

मोटरबोट पलटने के हादसे की जांच के आदेश जिलाधिकारी सीपी सिंह ने दिये हैं। डीएम सीपी सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच के आदेश उन्होंने दिये हैं। एडीएम (एफएंडआर) हादसे की जांच करेंगे। जो भी जिम्मेदार होगा, जांच में उसका पता लगने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जितने भी लोगों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है, उन सभी का उपचार सरकार करायेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में मृत लोगों के शवों को सरकार द्वारा एम्बुलेंस से पंजाब उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा। तहसीलदार ब्रजेश सिंह ने बताया कि शवों के पोस्टमार्टम के लिए अतिरिक्त चिकित्सक डीएम के निर्देश के बाद लगाए गए हैं और वीडियो ग्राफ़ी के मध्य पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम के बाद दो नायब तहसीलदार व चार लेखपाल शवों के साथ पंजाब जायेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।