married woman and cousin s dead body found hanging from a tree had come to uncle s house 3 days ago पेड़ से लटकती मिली शादीशुदा महिला और मौसेरे भाई की लाश, 3 दिन पहले आई थी मौसा के घर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पेड़ से लटकती मिली शादीशुदा महिला और मौसेरे भाई की लाश, 3 दिन पहले आई थी मौसा के घर

  • गांव में सुबह तालाब की तरफ टहलने गए ग्रामीण आम के पेड़ में रस्सी के सहारे युवक और युवती का शव झूलते देख हैरान रह गए l दोनों एक ही रस्सी को दोनों छोर से फंदा बनाकर एक डाली पर झूल गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक युवती की मध्य प्रदेश के सतना जिले के हनुमान नगर शादी हुई थी। उसे दो बच्चे भी हैं।

Tue, 15 April 2025 01:37 PMAjay Singh संवाददाता, मिर्जापुर
share
पेड़ से लटकती मिली शादीशुदा महिला और मौसेरे भाई की लाश, 3 दिन पहले आई थी मौसा के घर

यूपी के मिर्जापुर लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह पेड़ से लटकते दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की पहचान मौसेरे भाई-बहन के रूप में हुई। मृत 30 वर्षीय युवती शादीशुदा और दो बच्चों की मां थी जबकि युवक 22 साल का था। लोगों का मानना है कि दोनों ने खुदकुशी की है।

गांव में सुबह तालाब की तरफ टहलने गए ग्रामीण आम के पेड़ में रस्सी के सहारे युवक और युवती का शव झूलते देख हैरान रह गए l दोनों एक ही रस्सी को दोनों छोर से फंदा बनाकर एक डाली पर झूल गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक युवती की मध्य प्रदेश के सतना जिले के हनुमान नगर शादी हुई थी। उसे दो बच्चे हैं। तीन दिन पहले वह अपने मौसा के घर आई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अतीक-अशरफ की हत्‍याकांड: लवलेश से पिता ने तोड़ा नाता, एक बार भी नहीं की मुलाकात

परिजनों के मुताबिक सुबह दोनों घर से कब निकले किसी को जानकारी नहीं हो पाई। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना लड़की के ससुराल और मायके पक्ष को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

घर पर मोबाइल छोड़कर और गहने, रुपये लेकर निकली थी विवाहिता

लालगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि विवाहिता ने मोबाइल घर पर छोड़ दिया था। ज‍बकि गहने और रुपए लेकर निकली थी। मृत युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने दो बड़े भाइयों के साथ मुंबई में रहकर कपड़ा सिलाई का काम करता था। छह मार्च को दोनों भाइयों के साथ घर आया था। मृत युवक के बड़े भाई ने बताया कि 12 अप्रैल को वह विवाहिता को लेकर घर आया था। उसी दिन हलिया से मौसी का फोन आया। उन्‍होंने कहा था कि वह तत्‍काल उसे (विवाहिता को) उसके घर पहुंचा दे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झांसी में एसएसपी का बड़ा ऐक्‍शन, 2 दारोगाओं समेत 3 पुलिसवालों को किया सस्‍पेंड

परिजनों के कहने पर युवक 13 अप्रैल को विवाहिता को उसके घर पहुंचाने के लिए निकला था, लेकिन 14 अप्रैल की सुबह युवक और विवाहिता दोनों का शव घर से पांच सौ मीटर दूर आम के पेड़ की डाली में एक ही फंदे पर लटकता हुआ मिला।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।