Many special trains cancelled their routes changed see the list धीमी पड़ी ट्रेनों की रफ्तार, कई स्पेशल गाड़ियां रद्द, इनके बदले रूट, देखें लिस्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

धीमी पड़ी ट्रेनों की रफ्तार, कई स्पेशल गाड़ियां रद्द, इनके बदले रूट, देखें लिस्ट

यूपी में ठंड और अयोध्या कैंट स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य प्री-नॉन इंटरलॉकिंग-नॉन इंटरलॉकिंग के कारण कई स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही कई के रूटों में भी बदलाव किया गया है। वहीं, दो ट्रेनों के टाइमिंग भी चेंज हुई है।

Tue, 17 Dec 2024 03:07 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, बरेली
share
धीमी पड़ी ट्रेनों की रफ्तार, कई स्पेशल गाड़ियां रद्द, इनके बदले रूट, देखें लिस्ट

यूपी में ठंड और लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य प्री-नॉन इंटरलॉकिंग-नॉन इंटरलॉकिंग ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। इसके तहत कई गाड़ियों को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों को रूट बदलकर चलाए जाएंगे। वहीं, यार्ड रिमॉडलिंग का काम 16 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी तक चलेगा।

इन ट्रेनों को किया गया निरस्त

जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी (04651) 20, 22, 24, 27, 29, 31 दिसंबर, 3, 5 और 7 जनवरी को नहीं चलेगी।

अमृतसर-जयनगर विशेष गाड़ी (04652) 18, 20, 22, 25, 27, 29 दिसंबर, 1, 3 और 5 जनवरी को कैसिंल रहेगी।

मऊ-जोधपुर विशेष गाड़ी (04816) 24 एवं 31 दिसंबर और 7 जनवरी को रद्द रहेगी।

जोधपुर-मऊ विशेष गाड़ी (04823) 21 एवं 28 दिसंबर के अलावा 4 जनवरी को नहीं चलेगी।

मऊ-जोधपुर विशेष गाड़ी(04824) 23 एवं 30 दिसम्बर के अलावा 6 जनवरी को निरस्त किया गया है।

इन ट्रेनों के रूट में परिवर्तन

अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस (15934) परिवर्तित मार्ग लखनऊ (उत्तर रेलवे)-रायबरेली-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-वाराणसी जं. के रास्ते 20 एवं 27 दिसंबर और 3 जनवरी चलेगी।

रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (14017) परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ (उत्तर रेलवे) के रास्ते 19 एवं 26 दिसंबर और 2 जनवरी को जाएगी।

अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस (14650) परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर के रास्ते 16, 18, 21, 23, 25, 28 एवं 30 दिसंबर और 1, 4 एवं 6 जनवरी को चलेगी।

दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस (15557) परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-गोंडा-बाराबंकी के रास्ते 16, 19, 23, 26 एवं 30 दिसंबर को चलाई जाएगी।

आनन्द विहार टर्मिनल-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस(15558) परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर के रास्ते 17, 20, 24, 27 एवं 31 दिसम्बर को चलाई जाएगी।

नियंत्रित होकर चलेंगी

7 जनवरी को मऊ-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस(15025) मऊ से 60 मिनट देरी से चलेगी। यह गाड़ी मऊ से 11.10 बजे के स्थान पर 12.10 बजे चलाई जाएगी।

उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस (19615 ) कानपुर सेंट्रल से 6 जनवरी को 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।