manager sleeping in the school was brutally murdered a huge crowd gathered at the spot police arrived with forensic team देवरिया में प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक की बेरहमी से हत्या, रात में कैंपस में ही सोए थे; सुबह मिली रक्तरंजित लाश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

देवरिया में प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक की बेरहमी से हत्या, रात में कैंपस में ही सोए थे; सुबह मिली रक्तरंजित लाश

धनंजय पाल गांव के बाहर एक डीडीएम पब्लिक स्कूल के नाम से प्राइवेट विद्यालय चलाते थे। रात को वह स्कूल में सोए थे। सुबह जब घर नहीं गए तो परिजनों को शक हुआ। परिजन स्कूल पहुंचे तो अवाक रह गए। वह स्कूल में मृत पड़े थे। उनका सिर कूच दिया गया था और शरीर पर धारदार हथियार से हमले किए गए थे।

Sat, 28 June 2025 09:08 AMAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share
देवरिया में प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक की बेरहमी से हत्या, रात में कैंपस में ही सोए थे; सुबह मिली रक्तरंजित लाश

School Manager's Murder: यूपी के देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर के राम नगर टोला में प्राइवेट विद्यालय में सो रहे प्रबंधक की धारदार हथियार से शुक्रवार की रात निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह इसकी भनक लगने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं।

देवरिया के राम नगर टोला के रहने वाले धनंजय पाल (उम्र 55 वर्ष) पुत्र शंकर पाल गांव के बाहर एक डीडीएम पब्लिक स्कूल के नाम से प्राइवेट विद्यालय चलाते थे। रात को वह विद्यालय में सोए थे। सुबह जब घर नहीं गए तो परिजनों को कुछ संदेह हुआ। परिजन विद्यालय पहुंचे तो अवाक रह गए। वे विद्यालय में मृत पड़े थे। उनका सिर कूच दिया गया था और शरीर पर धारदार हथियार से हमले किए गए थे। यह बात जंगल में आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये हकीम कौन है? घर से मिला हथियारों का जखीरा, 20 बोरों में ले जाने पड़े कारतूस

क्या बोली पुलिस

देवरिया के एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि धनंजय पाल का स्कूल नया था। वह रात में स्कूल कैंपस में आए और खाना खाकर सो गए। सुबह डॉयल 112 के जरिए सूचना मिली थी कि किसी ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी है। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मैं और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। डॉग स्क्वाड, फारेसिंक टीम और स्वॉट टीम के साथ सर्विंलास की टीम भी बुला ली गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहीं दिमाग में कीड़ा तो नहीं? बार-बार पड़ रहा है ये अटैक तो हो जाएं सावधान

अभी तक की तफ्तीश में परिजनों ने किसी दुश्मनी के बारे में नहीं बताया है। परिवारीजन अभी अपनी तहरीर देंगे। इसके आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं की पडताल कर रही है। जल्द ही इस घटना का अनावरण कर लिया जायेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।