Major reshuffle in UP Police, 20 IPS officers transferred; Sanjeev Gupta appointed ADG Lucknow यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 20 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर; संजीव गुप्ता बने एडीजी लखनऊ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 20 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर; संजीव गुप्ता बने एडीजी लखनऊ

UP IPS Transfer List: यूपी पुलिस में बुधवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने 20 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं।  संजीव गुप्ता एडीजी लखनऊ बनाए गए हैं। इसके साथ किरन एस को आईजी लखनऊ रेंज बनाया गया है।

Wed, 7 Jan 2026 02:45 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 20 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर; संजीव गुप्ता बने एडीजी लखनऊ

UP IPS Transfer List: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यह तबादले अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक स्तर पर किए गए हैं। डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी लखनऊ बनाया गया है। वहीं किरन एस को आईजी लखनऊ रेंज बनाया गया है। इसके साथ ही कई अन्य अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट, रेलवे, सीआईडी, प्रशिक्षण, तकनीकी सेवाएं, यूपी-112 और विशेष शाखा जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। तबादला सूची में 2008 से 2012 बैच तक के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

किसे कहां मिली नई तैनाती

-राम कुमार (आईपीएस, 1995) – एडीजी मानवाधिकार से एडीजी लॉजिस्टिक्स, लखनऊ

-राजकुमार (आईपीएस, 1995) – एडीजी लॉजिस्टिक्स से एडीजी मानवाधिकार, लखनऊ

-ज्योति नारायण (आईपीएस, 1996) – एडीजी पीएसी, कानपुर से एडीजी प्रयागराज जोन

-डॉ. संजीव गुप्ता (आईपीएस, 1999) – एडीजी प्रयागराज जोन से एडीजी मुख्यालय, लखनऊ

-प्रशांत कुमार (आईपीएस, 2000) – एडीजी प्रशासन, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ

-तरुण गाबा (आईपीएस, 2001) – एडीजी/आईजी सुरक्षा, उत्तर प्रदेश

-आशुतोष कुमार (आईपीएस, 2001) – एडीजी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ

-अपर्णा कुमार (आईपीएस, 2002) – संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ

-मोदक राजेश डी. राव (आईपीएस, 2003) – पुलिस महानिरीक्षक, स्थापना, उत्तर प्रदेश

-आर.के. भारद्वाज (आईपीएस, 2005) – पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे, लखनऊ

-किरण एस. (आईपीएस, 2008) – पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र

-आनंद सुरेशराव कुलकर्णी (आईपीएस, 2008) – पुलिस महानिरीक्षक, भ्र0लि0सं0, उत्तर प्रदेश

-अमित वर्मा (आईपीएस, 2008) – पुलिस महानिरीक्षक, ईओडब्ल्यू, लखनऊ

-डॉ. अखिलेश कुमार (आईपीएस, एसपीएस-2008) – पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, उत्तर प्रदेश

-ए. कोनांची (आईपीएस, 2008) – पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे, प्रयागराज

-राजीव मल्होत्रा (आईपीएस, एसपीएस-2008) – पुलिस महानिरीक्षक, यूपीएसआईएफएस, लखनऊ

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट की बैठक में स्टांप-रजिस्ट्री को लेकर बड़ा फैसला, ये 13 प्रस्ताव पास
ये भी पढ़ें:कौन हैं ज्योत्सना ? राजा भैया के खिलाफ क्या उतारेगी सपा, क्यों हो रही ऐसी चर्चा?
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।