Major Action UP STF Two Accused Involved in Fraud During Sub-Inspector and Home Guard Recruitment Exams Arrested Bihar यूपी STF की बड़ी कार्रवाई: दारोगा और होमगार्ड भर्ती परीक्षा में ठगी करने वाले दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी STF की बड़ी कार्रवाई: दारोगा और होमगार्ड भर्ती परीक्षा में ठगी करने वाले दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ ने दरोगा और होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान टेलीग्राम के माध्यम से ठगी के मामलों में दो आरोपियों अमन कुमार और निखिल ठाकुर को मुजफ्फरपुर, बिहार से गिरफ्तार किया है। दोनों मुजफ्फरपुर के निवासी हैं।

Sat, 2 May 2026 11:37 PMDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
यूपी STF की बड़ी कार्रवाई: दारोगा और होमगार्ड भर्ती परीक्षा में ठगी करने वाले दो आरोपी बिहार से गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ ने दरोगा और होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान टेलीग्राम के माध्यम से ठगी के मामलों में दो आरोपियों अमन कुमार और निखिल ठाकुर को मुजफ्फरपुर, बिहार से गिरफ्तार किया है। दोनों मुजफ्फरपुर के निवासी हैं। एसटीएफ के अनुसार यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए 14 व 15 मार्च को हुई लिखित परीक्षा के दौरान एक गिरोह ने टेलीग्राम चैनल के माध्यम से ठगी पेपर लीक होने का दावा कर ठगी का प्रयास किया था। एसटीएफ के उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह व उनकी टीम ने शुक्रवार को मामले में वांछित आरोपी अमर को बिहार से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अमन ने बताया कि उसने अपने साथी सूर्यांश के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से पहले टेलीग्राम चैनल पर पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करते थे। टेलीग्राम पर यूपीएसआई एक्जाम पेपर के माध्यम भी ऐसा ही प्रयास किया गया था। ठगी की रकम वसूलने के लिए अमन के बैंक खाते का इस्तेमाल होता था। मामले में लखनऊ की हुसैनगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। ऐसे ही बीते दिनों हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान टेलीग्राम के माध्यम से ठगी करने के मामले में निखिल ठाकुर को भी मुजफ्फरपुर, बिहार से पकड़ा गया है।

आरोपी निखिल ठाकुर ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी साथी सिद्धार्थ मिश्रा के साथ मिलकर प्रतियोगी परीक्षाओं से पूर्व टेलीग्राम चैनल के माध्यम से लोगों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करते थे। दोनों यूपीआई आईडी तथा बार कोड जारी कर ठगी की रकम वूसलते थे। सिद्धार्थ ने क्यूआर कोड जारी किया था और वर्चुअल नंबर से चैनल बनाया था। इस मामले में भी लखनऊ की हुसैनगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।