डीजल के लिए मची होड़, पंपों पर लगी लंबी लाइन
Maharajganj News - महराजगंज, निज संवाददाता। खरीफ सीजन में धान की नर्सरी गिराने, खेत की जुताई कराने

महराजगंज, निज संवाददाता। खरीफ सीजन में धान की नर्सरी गिराने, खेत की जुताई कराने समेत अन्य कृषि कार्य का कार्य शुरू हो गया है। इससे डीजल की मांग भी शुरू हो गई है। पेट्रोल पंपों पर पर्यात डीजल है, लेकिन जल्दी लेने की होड़ लगी है। इससे पंपों पर काफी भीड़ पहुंच रही है।
खेती का समय
बीते दिन हुए बारिश के बाद खेत की जुताई का समय शुरू हो चुका है। खेतों में ट्रैक्टर चलने लगा है। वहीं धान का बेहन गिराने का भी समय आ गया है। जिससे किसान खेत की तैयारी में जुटे हैं। इससे डीजल की मांग बढ़ गई है। खेती नमी न समाप्त हो जाय इसलिए लोग जल्दी डीजल लेने पहुंच रहे हैं। बुधवार को जिला मुख्यालय पर पेट्रोल समाप्त हो चुका था, लेकिन डीजल था। यहां डीजल लेने के लिए लोगों की होड़ रही।
डीजल की भीड़
लोग गैलन को लाइन में रखकर अपना अपना डीजल भरवाते रहे। जेसीबी वालों ने भी तेल भरवाया। महुअवा में डीजल पेट्रोल दोपहर तक बेचा गया। दोपहर में तेल समाप्त हो गया। संचालक ने बताया कि गुरुवार को तेल आ जाएगा। पकड़ी नौनिया पेट्रोल पंप पर लोगों ने भरपूर डीजल व पेट्रोल भरवाया। सतभरिया पेट्रोल पंप पर मंगलवार को तेल मिला, लेकिन बुधवार को समाप्त हो गया। घुघली मार्ग के सभी पेट्रोल पंपों पर तेल दिया जा रहा था।
गैस की उपलब्धता
कामर्शियल गैस के लिए आवेदन पर उपलब्धता
एक ओर जहां एलपीजी घरेलू गैस को लेकर लोग परेशान हैं, वहीं कामर्शियल गैस विवाह, धार्मिक अनुष्ठान आदि कार्य के लिए आवेदन पर दिए जा रहे हैं। प्रतिदिन जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पहुंचकर लोग प्रार्थना पत्र दे रहे हैं।
डीएसओ की बात
बोले डीएसओ
जिले में डीजल-पेट्रोल की कमी नहीं है। लोगों को चाहिए कि वह जरूरत के अनुसार ही तेल लें। तेल को स्टोर करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गैस भी नियमानुार दिया जा रहा है।
- एपी सिंह, डीएसओ
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन