Mahakumbh DM Vijay Kiran Anand What kind of misfortune is chasing chair was gone after the stampede in varanasi महाकुंभ के डीएम विजय किरन आनंद का पीछा कर रहा यह कैसा दुर्योग, काशी में भगदड़ के बाद गई थी कुर्सी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

महाकुंभ के डीएम विजय किरन आनंद का पीछा कर रहा यह कैसा दुर्योग, काशी में भगदड़ के बाद गई थी कुर्सी

महाकुंभ में हुए हादसे के बीच वाराणसी में नौ साल पहले मची भगदड़ की यादें ताजा हो गई हैं। वाराणसी में मची भगदड़ के दौरान 25 लोगों की मौत हुई थी। यह अजब दुर्योग है कि जब वाराणसी में भगदड़ मची थी वहां के डीएम विजय किरन आनंद थे। आज जब प्रयागराज के महाकुंभ नगर में भगदड़ मची तो विजय किरन आनंद ही डीएम हैं।

Wed, 29 Jan 2025 04:17 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
महाकुंभ के डीएम विजय किरन आनंद का पीछा कर रहा यह कैसा दुर्योग, काशी में भगदड़ के बाद गई थी कुर्सी

महाकुंभ में हुए हादसे के बीच वाराणसी में नौ साल पहले मची भगदड़ की यादें ताजा हो गई हैं। वाराणसी में मची भगदड़ के दौरान 25 लोगों की मौत हुई थी। यह अजब दुर्योग है कि जब वाराणसी में भगदड़ मची थी वहां के डीएम विजय किरन आनंद थे। आज जब प्रयागराज के महाकुंभ नगर में भगदड़ मची तो विजय किरन आनंद ही डीएम हैं। वाराणसी में भगदड़ के बाद ही विजय किरन आनंद को वाराणसी डीएम के पद से हटा दिया गया था।

2009 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी विजय किरण आनंद की गिनती बेहद अनुशासित और जनता के लिए काम करने वाले अधिकारी के रूप में होती है। बागपत में एसडीएम के रूप में पहली तैनाती के बाद कई अन्य जिम्मेदारियां संभाली। 2016 में विजय किरन आनंद को वाराणसी का डीएम डीएम बनाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकुंभ में भगदड़ की आशंका प्रयागराज के कमिश्नर को पहले हो गई थी, देखिए VIDEO

इसी दौरान 16 अक्टूबर को वाराणसी में जय गुरुदेव के नाम से मशहूर पंकज महाराज की सत्संग से पहले निकाली गई यात्रा में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में देखते ही देखते 25 लोगों की जान चली गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। भगदड़ के बाद कई अफसरों को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया।

विजय किरन आनंद पर भी भगदड़ की गाज गिरी थी। उन्हें जिलाधिकारी पद से हटा दिया गया था। उस समय भी भगदड़ के लिए अनुमान से ज्यादा भीड़ जुटने को कारण माना गया था। भगदड़ ठीक गंगा पर बने पुल पर मची थी। किसी ने पुल टूटने की अफवाह फैलाई और लोग एक दूसरे को कुचलते हुए भागने लगे थे। इसी में 25 की जान चली गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चेंजिंग रूम का गेट भीड़ पर गिरा और... DIG ने बताया क्यों मची महाकुंभ में भगदड़

अब प्रयागराज में महाकुंभ को देखते हुए महाकुंभ नगर बसाया गया तो उसकी पूरी जिम्मेदारी विजय किरन आनंद को देते हुए यहां का डीएम बना दिया गया। डीएम होने के नाते मेले के सबसे बड़े अधिकारी यानी मेलाधिकारी भी विजय किरन आनंद ही हैं। महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ ने एक तरफ वाराणसी की घटना की यादें ताजा कर दी हैं तो दूसरी तरफ दोनों स्थानों पर विजय किरन आनंद का डीएम के पद पर रहना चर्चा का विषय बना हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।