Mahakumbh beautiful sadhvi harsha richhariya social media has millions of followers on Instagram videos pictures viral महाकुंभ में पहले ही दिन छा गईं यह साध्वी, इंस्टा पर लाखों फॉलोअर्स, अब पुराने VIDEO और फोटो क्यों वायरल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

महाकुंभ में पहले ही दिन छा गईं यह साध्वी, इंस्टा पर लाखों फॉलोअर्स, अब पुराने VIDEO और फोटो क्यों वायरल

निरंजनी अखाड़े की पेशवानी के दौरान एक साध्वी का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस साध्वी को महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी भी कहा जा रहा है।

Mon, 13 Jan 2025 07:38 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
महाकुंभ में पहले ही दिन छा गईं यह साध्वी, इंस्टा पर लाखों फॉलोअर्स, अब पुराने VIDEO और फोटो क्यों वायरल

प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। अलग अलग अखड़ों ने संगम किनारे डेरा जमा लिया है। शानदार तरीके से अखाड़ों ने प्रयागराज में प्रवेश किया। इस बीच निरंजनी अखाड़े की पेशवानी के दौरान एक साध्वी का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस साध्वी को महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी भी कहा जा रहा है। साध्वी ने दो साल पहले संन्यास लेने और संन्यास लेने के पीछे का कारण भी बताया है। इसी के बाद साध्वी के पुराने वीडियो और तस्वीरें वायरल होने लगी हैं। कई लोग तो साध्वी पर वायरल होने के लिए ही झूठ बोलने का आरोप भी लगाने लगे हैं।

साध्वी का असली नाम हर्षा रिछारिया है। हर्षा रिछारिया के इंस्टाग्राम पर साढ़े सात लाख से ज्यादा फालोअर्स हैं। अपने प्रोफाइल पर हर्षा ने लिखा है कि वह निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशनंदगिरी जी महाराज की शिष्या हैं। अपने इंस्टाग्राम पेज पर वह धार्मिक विषयों पर ही ज्यादा कंटेंट बनाती हुई दिखती हैं।

साध्वी की पुरानी तस्वीरें

हर्षा ने निरंजनी अखाड़े के संतों के साथ ही प्रयागराज में प्रवेश किया। रथ पर सवार हर्षा को देखकर तमाम टीवी चैनलों के रिपोर्टर और सोशल मीडिया के यूट्यूबरों ने बातचीत की। इस बातचीत में ही एक यूट्यूबर ने उन्हें इतनी खूबसूरत होने के बाद भी साध्वी बनने पर सवाल किया। यहां तक कहा कि आप बहुत सुंदर हैं फिर साध्वी क्यों बनी। यहीं से साध्वी के सबसे सुंदर साध्वी होने की चर्चा ने सुर्खियां बटोरीं।

साध्वी ने बताया कि वह उत्तराखंड से आई हैं और आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी की शिष्या हैं। उनसे सब सवाल किया गया कि इतनी खूबसूरत होने के बाद इस तरह से साध्वीं क्यों बनीं तो उनका जवाब था, मुझे जो करना था, वह छोड़कर ये भेष धारण किया है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि सुकून की तलाश में दो साल पहले वह साध्वी बनीं।

उन्होंने यह भी कहा कि हर हिंदू और सनातनी को इस महाकुंभ में शामिल होना चाहिए। हम लोगों को अमृत स्नान का अब इंतजार है। इस दौरान देवता भी स्नान के लिए यहां आते हैं। हम लोग तो फिर भी इंसान हैं। महाकुंभ मेला 144 सालों बाद आया है। यह हम सब लोगों के लिए बहुत मायने रखता है। इस बार यह आयोजन बहुत भव्य होने वाला है। हर किसी को इसका हिस्सा बनना चाहिए।

उनका यही वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग सबसे पहले उनकी दो साल पहले साध्वी बनने की बात को झूठ बताते हुए कई पुराने वीडियो और तस्वीर एक्स पर लेकर आ गए। अपने वी़डियो और तस्वीरों से सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि यह साध्वी नहीं है बल्कि एक कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर हैं।

सबसे खूबसूरत साध्वी

वह लंबे समय से इंस्टाग्राम पर कंटेंट बना रही हैं। हर्षा का खुद का कंटेंट जरूर आध्यात्मिक, धार्मिक विषयों से जुड़ा है। लेकिन वह मेकअप वीडियोज शूट करती हुई भी दिखती हैं। इसके अलावा शो को भी होस्ट करती हैं।

एक्स पर एक यूजर ने तो साध्वी की तस्वीर के साथ बताया कि हर्षा दो महीने पहले इवेंट होस्ट कर रही थी। दो साल पहले साध्वी कैसे बन गईं? एक यूजर ने हर्षा का इंस्टाग्राम हैंडल टैग करते हुए कहा कि यह सनातन का अपमान कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।