महिला आरक्षण के समर्थन में मलिहाबाद में महिलाओं ने निकाली पदयात्रा
Lucknow News - विधायक जय देवी कौशल के नेतृत्व में निकली पदयात्रा मलिहाबाद, संवाददाता। नारी शक्ति को

विधायक जय देवी कौशल के नेतृत्व में निकली पदयात्रा मलिहाबाद, संवाददाता।नारी शक्ति को सशक्त बनाने और केंद्र सरकार के महिला आरक्षण बिल ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के प्रति जन -जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को मलिहाबाद में पदयात्रा का आयोजन किया गया। विधायक जय देवी कौशल के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा में भारी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।माल रोड स्थित डाक बंगला से शुरू हुई पदयात्रा में महिलाएं हाथों में बैनर और तख्तियां लिए थीं। ‘नारी शक्ति जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए लोग मलिहाबाद चौराहा, डाकघर तिराहा, मुख्य बाजार होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। विधायक जयदेवी कौशल ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम मलिहाबाद को सौंपा।ज्ञापन
में महिला आरक्षण के ऐतिहासिक निर्णय के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही महिलाओं के लिए राजनीति व अन्य क्षेत्रों में अधिक अवसरों की मांग को दोहराया गया। साथ ही विपक्ष द्वारा इस अधिनियम का विरोध करने पर महिलाओं के प्रति उनकी सोंच पर विरोध जताया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, ब्लॉक प्रमुख काकोरी नीतू यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अवस्थी, विपिन, गोपी राजपूत, विकास किशोर आशू, मीनू वर्मा, रामकुमार, सर्वेश रावत, रविराज लोधी, अखिलेश सिंह अंजू समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन