लखनऊ एयरपोर्ट पर तैनात होमगार्ड ने किया सुसाइड
Lucknow News - चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात होमगार्ड विक्रम सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह कई साल से सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के गहरू में अपने परिवार के साथ रहते थे।

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल सुरक्षा उपकरणों की सिक्योरिटी में लगे होमगार्ड विक्रम सिंह ने बुधवार देर रात आत्महत्या कर ली । सुबह जब उनको रिलीव करने उसके साथी धर्मपाल पहुंचे तो उसने आवाज लगाई। अंदर से गेट बंद होने के कारण कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। संदेह होने पर धर्मपाल ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि होमगार्ड विक्रम टीन शेड की पाइप में रस्सी के सहारे मृत अवस्था में लटके मिले।
होमगार्ड विक्रम सिंह इटावा जिले के मकराना के रहने वाले थे। वह कई साल से सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के गहरू में अपने परिवार के साथ रहते थे। होमगार्ड कमांडेंट अमरेश सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी में होमगार्ड विभाग से 10 जवानों को लगाया गया है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सुरक्षा उपकरणों की सुरक्षा के लिए होमगार्ड विभाग 8-8 घंटे की शिफ्ट में तीन जवान ड्यूटी करते हैं । बुधवार को शाम 4:00 बजे से रात 12:00 बजे तक होमगार्ड पवन गोस्वामी की ड्यूटी थी। पवन गोस्वामी को रिलीव करने विक्रम सिंह रात करीब 12 बजे पहुंचे थे ।
इसके बाद जब सुबह होमगार्ड धर्मपाल उनको रिलीव करने पहुंचे तो देखा की गेट अंदर से बंद है। कई बार आवाज लगाने के बाद भी विक्रम सिंह की जब कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो धर्मपाल ने पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो विक्रम टीन शेड की पाइप में रस्सी के सहारे मृत अवस्था में लटका मिला ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन