दिल्ली धमाके में श्रावस्ती के युवक की मौत
Lucknow News - श्रावस्ती के गनेशपुर गांव के 32 वर्षीय दिनेश कुमार की दिल्ली में हुए विस्फोट में मौत हो गई। दिनेश अपने परिवार के लिए काम करते थे और हाल ही में घर लौटे थे। उनकी पत्नी और तीन छोटे बच्चे अब असहाय हैं। परिवार में शोक की लहर है।

श्रावस्ती। श्रावस्ती जिले के गनेशपुर गांव निवासी 32 वर्षीय दिनेश कुमार की दिल्ली में हुए विस्फोट में मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई। दिनेश अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए दिल्ली में कमाते था। दिनेश दिल्ली में एक प्रिंटिंग प्रेस की दुकान पर नौकरी करते थे। वे दीवाली मनाने घर आए थे और 10-12 दिन पहले ही दिल्ली वापस लौटे थे। फिलहाल, घर के बाहर भारी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं। पिता ने बताया कि शव को गांव लाया जा रहा है। दिनेश की मौत के बाद असहाय हुए तीन बच्चे दिनेश का करीब 10 साल पहले रीना देवी से विवाह हुआ था।
उनके तीन छोटे बच्चे - हिमांशु (8), बिट्टा (7) और सृष्टि (4) हैं। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दिनेश के घर पर कोहराम मच गया है। परिजनों के अनुसार, वह मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। घर से 10 दिन पहले गए थे दिल्ली पत्नी रीना देवी ने बताया कि पति पिछले 10-12 साल से दिल्ली में रहते थे और वहीं प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे। वह करीब 10 दिन पहले ही घर से वापस दिल्ली गए थे। उनके तीन छोटे बच्चे हैं, और अब घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा। टीवी से मिली धमाके की जानकारी दिनेश के पिता भूरे ने बताया कि उन्हें टीवी पर दिल्ली में बम विस्फोट की खबर मिली। उन्होंने तुरंत बड़े बेटे को फोन कर जानकारी लेने को कहा। उनके तीनों बेटे दिल्ली में ही रहते हैं। उन्होंने बताया, जब दिनेश का फोन मिलाने की कोशिश की तो वह स्विच ऑफ बता रहा था। बाद में खबर मिली कि विस्फोट में मरने वालों में मेरा बेटा दिनेश भी शामिल था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन