काठमांडू में खराब मौसम के चलते तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लखनऊ डायवर्ट
Lucknow News - काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौसम बिगड़ने के कारण तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लखनऊ की ओर डायवर्ट की गईं। तेज बारिश और कम दृश्यता के कारण थाई एयरवेज, एयर अरेबिया और कैथे पैसिफिक की उड़ानें लखनऊ पहुंची, जिनमें कुल 618 यात्री और 21 क्रू सदस्य शामिल थे।
लखनऊ,ज्ञान प्रकाश, प्रमुख संवाददाता। काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार शनिवार रात मौसम अचानक बिगड़ने के कारण तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट किया गया। तेज बारिश और कम दृश्यता की वजह से काठमांडू एटीसी ने उड़ानों को वैकल्पिक हवाई अड्डे पर डायवर्ट करने के निर्देश दिए। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार बैंकॉक से काठमांडू जा रही थाई एयरवेज इंटरनेशनल की फ्लाइट संख्या टीजी-309 रात 11 बजे काठमांडू पहुंचने वाली थी। एयरपोर्ट पर उतरने में असमर्थ होने पर इसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इस विमान में 134 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे।शारजाह से काठमांडू आ रही एयर अरेबिया की फ्लाइट संख्या जी-9530 को भी काठमांडू एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली।
रात 10:40 बजे काठमांडू पहुंचने वाली इस उड़ान को भी लखनऊ डायवर्ट किया गया। इसमें 173 यात्री और क्रू सदस्य मौजूद थे।हांगकांग से काठमांडू के लिए उड़ान भरने वाली कैथे पैसिफिक की फ्लाइट संख्या सीएक्स-603 भी रात 9:45 बजे काठमांडू एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। उसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इस विमान में 311 यात्री और 7 क्रू सदस्य सवार थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन