Taxi Driver Found Dead in Sitapur Missing Person Reported सीतापुर में सनसनी: कैब लूटने के बाद ड्राइवर की हत्या, शव फेंका, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

सीतापुर में सनसनी: कैब लूटने के बाद ड्राइवर की हत्या, शव फेंका

Lucknow News - सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र में एक टैक्सी ड्राइवर योगेश पाल (29) का शव मिला है। उसने 29 सितंबर को लखनऊ से सीतापुर के लिए कैब बुक की थी। परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

Thu, 2 Oct 2025 10:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
सीतापुर में सनसनी: कैब लूटने के बाद ड्राइवर की हत्या, शव फेंका

सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र में सरियापुर से फुकहा जाने वाले मार्ग पर बुधवार शाम मिले युवक के शव की शिनाख्त एक टैक्सी ड्राइवर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी पाकर उसके मामा सत्येंद्र और धर्मेंद्र मौके पर आए और पहचान की। उन्होंने बताया कि मृतक का नाम योगेश पाल (29) पुत्र राधेलाल निवासी मोहिउद्दीनपुर जनपद उन्नाव है। वह लखनऊ में रहकर कैब चलाता था।

29 सितंबर को उसने दुबग्गा से सीतापुर के लिए कैब को बुक किया था, उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ जा रहा था। घर वालों ने लखनऊ में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस के मुताबिक कार को एक कैब के रूप में चलाता था। गाड़ी चोरी की दृष्टि से ड्राइवर को मार कर यहां फेंक दिया गया और आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गये।‌ थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया टीमें गठित कर‌ जल्दी ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।