Summer Special Trains Introduced by Railway Administration for Increased Passenger Traffic लखनऊ होकर उधना व अयोध्या कैंट समर स्पेशल ट्रेन चलेगी, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ होकर उधना व अयोध्या कैंट समर स्पेशल ट्रेन चलेगी

Lucknow News - रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाशों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए उधना से जयनगर और अयोध्या कैंट से आनंद विहार के बीच समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेनें लखनऊ होकर चलेंगी और सभी कोच अनारक्षित रहेंगे।

Sun, 12 April 2026 09:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
लखनऊ होकर उधना व अयोध्या कैंट समर स्पेशल ट्रेन चलेगी

ग्रीष्मकालीन अवकाशों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन उधना से जयनगर और अयोध्या कैंट से आनंद विहार के बीच समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है। दोनों लखनऊ होकर चलेंगी। ट्रेन नंबर 09091/09092 उधना-जयनगर-उधना अनारक्षित विशेष गाड़ी वाया लखनऊ-गोरखपुर का संचालन उधना से 12 अप्रैल को तथा जयनगर से 15 अप्रैल को कर रहा है। उधना से 21.40 बजे चलेगी। दूसरे दिन कानपुर सेन्ट्रल से 23.20 बजे होते हुए तीसरे दिन ऐशबाग जंक्शन पर रात 12.55 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 09092 जयनगर से 15 अप्रैल को 17.00 बजे चलेगी। दूसरे दिन ऐशबाग से 10.25 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन के सभी कोच अनारक्षित रहेंगे। ट्रेन नंबर 04213 अयोध्या कैँट से 18.20 बजे चलेगी, जो कि लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 06.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह प्रत्येक रविवार और गुरुवार को 12 जुलाई तक चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04214 आंनद विहार से सुबह 09.00 बजे चलेगी। उसी दिन रात 08.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को 13 जुलाई तक चलेगी। इस ट्रेन में एसी सेकेंड व थ्री के साथ स्लीपर और जनरल के कोच होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।