Summer Special Trains from Lucknow to Kolkata and Jaynagar-Udhna Announced by Railways कोलकाता, उधना और जयनगर के लिए समर स्पेशल ट्रेनें, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

कोलकाता, उधना और जयनगर के लिए समर स्पेशल ट्रेनें

Lucknow News - रेलवे प्रशासन गर्मी में लखनऊ से कोलकाता और जयनगर-उधना के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। कोलकाता के लिए दो ट्रिप्स और जयनगर-उधना के लिए एक ट्रिप होगी। गोमती नगर-कोलकाता ट्रेन 22 और 29 अप्रैल को चलेगी, जबकि उधना-जयनगर ट्रेन 19 अप्रैल को जाएगी। सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।

Mon, 20 April 2026 12:13 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
कोलकाता, उधना और जयनगर के लिए समर स्पेशल ट्रेनें

रेलवे प्रशासन गर्मी में लखनऊ से कोलकाता, जयनगर-उधना के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। कोलकाता के लिए दो फेरों और जयनगर-उधना के लिए एक फेरों के लिए ट्रेन चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार 05064 गोमती नगर-कोलकाता ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 22 एवं 29 अप्रैल को गोमती नगर से 08:40 बजे चलेगी। गोरखपुर, थावे, दिघवा दुबौली, हाजीपुर, बरौनी, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान होते हुए दूसरे दिन कोलकाता 13:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में 05063 कोलकाता से 23 एवं 30 अप्रैल को 15:20 बजे चलेगी। दूसरे दिन गोमती नगर 18:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल, स्लीपर और थर्ड एसी के कोच होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छिवकी होकर चलेगी मधुबनी स्पेशल

ट्रेन नंबर 09091 उधना-जयनगर 19 अप्रैल को उधना से 21:40 बजे चलेगी। भरुच, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, आगरा फोर्ट, टूण्डला, इटावा, कानपुर सेन्ट्रल होते हुए तीसरे दिन ऐशबाग जंक्शन पर 01:00 बजे पहुंचेगी। जयनगर 19:00 बजे पहुंचेगी। वापसी में 09092 जयनगर से 22 अप्रैल को 17:00 बजे चलेगी। दूसरे दिन ऐशबाग 10:30 बजे और तीसरे दिन उधना 12:30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।