New Housing Scheme Launched Near Noida International Airport and Film City नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और इंटरनेशनल फिल्म सिटी के करीब 'अपने घर' का सपना पूरा कर रही योगी सरकार, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और इंटरनेशनल फिल्म सिटी के करीब 'अपने घर' का सपना पूरा कर रही योगी सरकार

Lucknow News - यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने सेक्टर 22डी में एक नई हाउसिंग स्कीम की शुरुआत की है। इसमें 1239 फ्लैट्स उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत 21 से 45 लाख रुपए तक होगी। यह स्कीम 19 सितंबर से...

Fri, 20 Sep 2024 09:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और इंटरनेशनल फिल्म सिटी के करीब 'अपने घर' का सपना पूरा कर रही योगी सरकार

एफ-1 और मोटोजीपी रेस ट्रैक, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और हैंडीक्राफ्ट पार्क से भी होगी कनेक्टिविटी लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। विशेष संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और इंटरनेशनल फिल्म सिटी के करीब 'अपने घर' का सपना पूरा करने काम अब जल्द होगा। अब अपने घर की चाहत रखने वालों को इन खास इलाकों में न सिर्फ अपना फ्लैट खरीदने का अवसर मिलेगा, बल्कि यहां मिल रही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का लाभ उठाने का मौका भी मिलेगा।

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर 22डी में बिल्ट अप हाउसिंग स्कीम लांच की है, जिसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर फ्लैट्स बुक किए जा सकेंगे। इस स्कीम की शुरुआत 19 सितंबर को हुई है और स्कीम बंद होने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। इसके तहत 21 लाख से 45 लाख रुपए तक में वन बीएचके से लेकर 2 बीएचके फ्लैट बुक किए जा सकेंगे।

तीन कैटेगरीज में उपलब्ध होंगे फ्लैट्स

स्कीम के तहत तीन कैटेगरी में कुल 1239 फ्लैट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें 29.76 वर्ग मीटर सुपर एरिया और 21.62 वर्ग मीटर कारपेट एरिया के कुल 276 वन बीएचके फ्लैट्स उपलब्ध होंगे। इसके ग्राउंड फ्लोर फ्लैट की कीमत 23.37 किमी., जबकि फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड फ्लोर पर फ्लैट की कीमत 20.72 लाख है। इसी तरह, दूसरी कैटेगरी में 713 वन बीएचके फ्लैट्स होंगे, जिनका सुपर एरिया 54.75 वर्ग मीटर और कारपेट एरिया 36.97 वर्ग मीटर होगा। यह सभी फ्लैट 33.05 लाख में उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, तीसरी और अंतिम कैटेगरी में 2 बीएचके फ्लैट होंगे, जिनकी कुल संख्या 250 है। 99.85 स्क्वायर मीटर सुपर एरिया और 64.72 मीटर वर्ग कारपेट एरिया वाले इन फ्लैट की कीमत 45.09 लाख रुपए है।

यीडा क्षेत्र के ऐसे किसान जिनकी जमीन विकास कार्यों के लिए अधिग्रहीत की गई है, उन्हें इस स्कीम में 17.5 प्रतिशत का रिजर्वेशन प्रदान किया जाएगा।

इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस के साथ होगी कनेक्टिविटी

यह स्कीम सेक्टर 22डी में लांच की गई है, जो कि जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इंटरनेशनल फिल्म सिटी भी इसके काफी करीब है। यही नहीं, डेडिकेटेड एमएसएमई, एमडीपी अपैरल, हैंडीक्राफ्ट और टॉय पार्क से भी इसकी कनेक्टिविटी होगी। यह स्कीम उन लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, जो एफ-1 और मोटो ग्रैंप्रि जैसे खेलों के मुरीद हैं, क्योंकि यहां से उन्हें एफ-1 और मोटो ग्रैंप्रि ट्रैक रेस (बुद्ध सर्किट) की दूरी भी काफी कम है। इन सभी इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस को कनेक्ट करने के लिए योगी सरकार ने यहां जो सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, उसका लाभ यहां फ्लैट लेने वाले लोगों को भी मिल सकेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।