ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से घरेलू सिलेंडर 60 और कमर्शियल 114 रुपये महंगा
Lucknow News - ईरान-इजराइल युद्ध के कारण खाड़ी देशों से गैस-तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की रीफिलिंग ₹60 महंगी हो गई है, जिससे अब इसकी कीमत ₹950.50 हो गई है। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹114.50 की बढ़ोतरी हुई है। यह महंगाई का एक और बड़ा झटका है।
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से खाड़ी देशों से गैस-तेल की सप्लाई पर असर दिखने लगा है। करीब 11 महीने बाद घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की रीफिलिंग 60 रुपये महंगी हो गई है। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर 114 रुपये से अधिक महंगा हो गया है। आम जनता को महंगाई से राहत मिलने के बजाय एक और बड़ा झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (14.2 किग्रा) और कमर्शियल गैस (19 किग्रा) के सिलेंडरों की कीमतों में शनिवार सुबह भारी बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें शनिवार की सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं, जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों के रसोई बजट के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।घरेलू
सिलेंडर ₹950 रुपए के पारअब तक घरेलू रसोई गैस का 14.2 किलो वाला सिलेंडर ₹890.50 रुपए में मिल रहा था, जिसकी कीमत में ₹60 रुपए का सीधा इजाफा किया गया है। अब उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए ₹950.50 चुकाने होंगे।कमर्शियल सिलेंडर पर ₹114.50 रुपए की मारव्यापारिक इस्तेमाल वाले 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल आया है। इसकी पुरानी कीमत ₹1891.00 थी, जिसे बढ़ाकर अब ₹2005.50 रुपए कर दिया गया है। यानी एक सिलेंडर पर ₹114.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसका सीधा असर बाहर खाना खाने और मिठाई-नाश्ते की दुकानों पर पड़ेगा, जिससे आम आदमी की थाली और महंगी होने के आसार हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन