Gunfire Erupts During Tribute to Dr B R Ambedkar in Lucknow यूपी के इस जिले में आंबेडकर जयंती पर माल्यापर्ण को लेकर 2 पक्षों में विवाद, पथराव; फायरिंग भी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में आंबेडकर जयंती पर माल्यापर्ण को लेकर 2 पक्षों में विवाद, पथराव; फायरिंग भी

Uttar-pradesh News - यूपी की राजधानी लखनऊ में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट गई। यही नहीं पथराव भी हुआ। इस पथराव में कई लोग घायल हो गए। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Tue, 14 April 2026 09:03 PMDeep Pandey हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
यूपी के इस जिले में आंबेडकर जयंती पर माल्यापर्ण को लेकर  2 पक्षों में विवाद, पथराव; फायरिंग भी

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डॉ. बाबा साहब आंबेडकर जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। राजधानी के बंथरा इलाके में आंबेडकर प्रतिमा पर पहले माल्यर्पण करने को लेकर दो चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत और उनके समर्थकों का स्थल की देखरेख करने वाले अभिषेक प्रियदर्शी के लोगों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। यही नहीं पथराव भी हुआ। इस पथराव में कई लोग घायल हो गए। आरोप है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हवाई फायरिंग भी की। बवाल की सूचना पर अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली बसंथ कुमार, एसीपी रजनीश वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। डपटकर भीड़ को मौके से हटाया। पुलिस ने चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत और उनके समर्थकों समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ग्रामीणों के मुताबिक, आंबेडकर जयंती पर मंगलवार को बंथरा नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत समर्थकों के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उन्हें माल्यार्पण करने से रोका। विरोध पर लोगों ने प्रतिनिधि से कहा कि प्रतिमा और स्थल की देखरेख करने वाले अभिषेक प्रियदर्शी पहले माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद जिसे करना हो करे। आरोप है कि रोके जाने के बाद भी चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत रावत नहीं माने। उन्होंने समर्थकों के साथ मिलकर माल्यार्पण कर दिया। इसके बाद समर्थकों के साथ वापस लौटने लगे। इस बीच अभिषेक प्रियदर्शी और उनके समर्थक करन गौतम, विपिन गौतम, रोहित गौतम, अमरेंद्र चौधरी, अरेन्द्र चौधरी, विशाल गौतम व अरविन्द गौतम भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में विवाद हो गया। धक्का-मुक्की शुरू हुई। बात बढ़ी लात-घूसे चल गए। इस दौरान कुछ लोगों ने ईट-पत्थर चला दिए।

मामले में जांच कर रही है पुलिस

रंजीत रावत व उनके समर्थक कि फरचूनर कार के शीशे भी तोड़ दिए। हमले में आकाश उर्फ सरवन, विकास, अरविन्द, ललित रावत, रविंद्र गौतम सहित करीब आधा दर्जन समर्थक घायल हो गए। अभिषेक प्रियदर्शी के दो समर्थको को भी चोट लगी हैं। दोनों पक्षों की ओर से हवाई फायरिंग हुई। रंजीत रावत की तहरीर पर चेयरमैन प्रतिनिधि और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चेयरमैन प्रतिनिधि की ओर से अभिषेक प्रियदर्शी और उनके समर्थकों के खिलाफ भी तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। एसीपी ने बताया कि चेयरमैन प्रतिनिधि और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।