AI समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर योगी का कड़ा हमला, बोले- हर भारतीय को करनी चाहिए निंदा
Lucknow News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एआई इंपैक्ट समिट के दौरान भारत मंडपम में एनएसयूआई द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह घटना भारत की छवि को खराब करने का प्रयास है और सभी भारतीयों को इसकी निंदा करनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत मंडपम में एआई इंपैक्ट समिट के दौरान एनएसयूआई द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवा संगठन के हरकत की हर भारतवासी को निंदा करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश व दुनिया भारत की तरफ देख रही है। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया में खुद को बड़ी ताकत के रूप में स्थापित किया है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के युवा संगठन ने भारत मंडपम में शर्मनाक घटना करने का प्रयास किया है।
दुनिया में भारत की छवि को खराब करने का प्रयास हुआ है, जिसकी हम निंदा करते हैं। कांग्रेस नेता देश की कीमत पर खिलवाड़ करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप होते हैं, लेकिन जहां 100 से अधिक देश के लोग भागीदार बन रहे हैं, वहां देश की छवि के साथ खिलवाड़ और उत्पात मचाकर अराजकता फैलाने का प्रयास हुआ है, हर भारतवासी को इसकी निंदा करनी चाहिए। भारत की छवि को खराब करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन