Akhilesh Yadav Hosts Holi-Eid Celebration in Lucknow with Cultural Performances बबकमक, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

बबकमक

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को होली-ईद मिलन सौहार्द समारोह

Tue, 31 March 2026 09:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
बबकमक

लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को होली-ईद मिलन सौहार्द समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रहे। कार्यक्रम में विभिन्न जिलो से आये समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे। होली-ईद मिलन समारोह में गीत-संगीत की बहार रही। कव्वाली से भी खूब समां बंधा।इस अवसर पर डा. राजरतन अंबेडकर जो बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के नेशनल प्रेसीडेंट है, ने संविधान की प्रति भेंट की। बाबा साहब के प्रपौत्र डा. राजरतन ने कहा कि यह देश की खूबसूरती है कि सौ किलोमीटर में लोगों की भाषा, खान-पान, रंग-ढंग बदल जाता है, लेकिन 140 करोड़ देशवासियों को इकट्ठा रखने का काम देश के संविधान ने किया।

अखिलेश यादव पीडीए के तहत सबको एकजुट कर रहे हैं। कश्मीर के बालीवुड सिंगर शोएब पन्नू तथा शहजाद अली का भी शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कमेडियन राजीव निगम ने खूब हंसाया। उदय प्रताप सिंह, हरेंद्र मलिक, राजेंद्र चौधरी, रामगोविंद चौधरी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।