lover caught with his girlfriend at her house at night family got them married found to be a minor प्रेमिका संग आपत्तिजनक हाल में था नाबालिग प्रेमी, दरवाजे पर जुट गई भीड़; आधी रात गांव में बवाल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमिका संग आपत्तिजनक हाल में था नाबालिग प्रेमी, दरवाजे पर जुट गई भीड़; आधी रात गांव में बवाल

शुक्रवार की रात 12 के करीब लड़का जब युवती के घर में घुसा तो आसपास के लोगों ने देख लिया। कुछ ही देर में भीड़ जुट गई। पकड़े जाने पर पुलिस को सौंपने की बात आई तो युवती ने कहा कि उसकी सहमति से आता है। इस पर परिवारीजनों ने घर के अंदर से सिंदूर मंगा कर लड़के से युवती की मांग भरवा दी।

Sun, 27 April 2025 09:45 AMAjay Singh वरिष्‍ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
प्रेमिका संग आपत्तिजनक हाल में था नाबालिग प्रेमी, दरवाजे पर जुट गई भीड़; आधी रात गांव में बवाल

गोरखपुर के एक गांव में आधी रात को बवाल मच गया। हुआ ये कि रात 12 बजे के करीब एक लड़का, अपनी प्रेमिका से मिलने चुपके-चुपके उसके कमरे में पहुंच गया। लड़का जब घर में घुस रहा था तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया था। उन्‍होंने पूरे गांव में ये बात फैला दी। देखते ही देखते लड़की के घर के बाद भीड़ जुट गई। फिर कमरे से दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। लड़की के घरवालों और गांववालों ने बवाल मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान लड़के को पुलिस को सौंपने की बात की जाने लगी तो लड़की सामने आ गई। लड़की ने दो टूक कह दिया कि लड़का मेरी मर्जी से मुझसे मिलने आता है। वह उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने देगी। लड़की की इस बात पर उसे घरवाले और गांववाले हैरान रह गए। फिर परिवारवालों ने अचानक दोनों की शादी कराने का फैसला कर लिया। वे घर के अंदर से सिंदूर लेकर आए और लड़के से लड़की की मांग भरवा दी। शादी होने के कुछ समय बाद पता चला कि लड़का नाबालिग है।

रात में लड़की और लड़के को लेकर लड़की के परिवारीजन थाने पहुंचे थे। लड़का और उसके परिवार वाले मुकर न जाएं इसलिए इसकी लिखापढ़ी कराने को वे थाने गए थे। गांववालों का कहना है कि रात में थाने में सादे कपड़ों में मिले एक हेड कांस्‍टेबल ने लड़की और उसके परिवारवालों को फटकार कर थाने से भगा दिया और लड़के को वहीं बैठा दिया। शनिवार की सुबह फिर दोनों पक्ष थाने पहुंचे। तब लड़के के परिवारीजनों ने लड़की को को अपना बहू स्वीकार कर लिया। दोनों पक्षों ने मंदिर में शादी करने की बात पर सुलह समझौता कर लिया। थाने से निकलने के बाद दोनों परिवार की मौजूदगी में उनकी मंदिर में शादी हुई और युवती को लड़का अपने घर ले गया। लड़के के घरवालों ने भी बहू के रूप में युवती को स्वीकार कर लिया। लड़का गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र का है जबकि लड़की गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्रावस्ती की मुस्लिम लड़की ने अपनाया हिंदू धर्म, शादी कर रूमायशा से बनी रीना

लड़के के नाबालिग होने से फंसा मामला

बताया जा रहा है कि लड़के के नाबालिग होने का मामला थाने में ही खुला। लड़की पक्ष समझौते में शादी को लेकर जोर डाल रहा था। उसी समय एक पुलिसवालों ने दोनों की उम्र के बारे में पूछ लिया। लड़की की उम्र उसके घरवालों ने 23 साल बताई तो वहीं लड़के की उम्र घरवालों ने 16 साल बताई। लड़का नाबालिग था, लिहाजा पुलिस ने कहा कि कानूनन ये शादी नहीं हो सकती। अंत में समझौते में शादी का जिक्र नहीं किया गया। उधर, दोनों परिवारों में तय हुआ कि उम्र कम होने से वह कोट मैरिज भी नहीं कर सकते हैं। ऐसे में मंदिर में शादी कर लड़का पक्ष लड़की को अपनी बहू मानकर घर ले गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अवैध संबंधों में कातिल बन गई 4 बच्‍चों की मां, देवर के साथ मिलकर पति को मार डाला

क्‍या बोली पुलिस

गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्‍यागी ने बताया कि घर में घुसे युवक को पकड़कर युवती के घरवाले थाने ले आए थे। दोनों पक्षों ने थाने में समझौता कर लिया। लड़की पक्ष कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता था। पुलिस ने दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर दोनों को परिवारीजनों को सौंप दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।