little girl raped near metro station monster took her away from her parents condition critical यूपी में दिव्यांग बच्ची से रेप, मां-बाप के साथ सो रही बेटी को उठा ले गया कुकर्मी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में दिव्यांग बच्ची से रेप, मां-बाप के साथ सो रही बेटी को उठा ले गया कुकर्मी

रात में फुटपाथ पर अपने माता-पिता के साथ सोई बच्ची को दरिंदा उठा ले गया। उसने बच्ची के साथ रेप किया और फरार हो गया। सुबह माता-पिता की नींद खुली तो बच्ची गायब थी। माता-पिता ने उसे ढूंढना शुरू किया तो कुछ दूरी पर खून से लथपथ हाल में मिली। हालत गंभीर देख उसे तत्काल लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया।

Thu, 5 June 2025 01:17 PMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी में दिव्यांग बच्ची से रेप, मां-बाप के साथ सो रही बेटी को उठा ले गया कुकर्मी

यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे ढाई साल की एक दिव्यांग बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। रात में फुटपाथ पर अपने माता-पिता के साथ सोई बच्ची को दरिंदा उठा ले गया। उसने बच्ची के साथ रेप किया और फरार हो गया। सुबह माता-पिता की नींद खुली तो बच्ची गायब थी। माता-पिता ने उसे ढूंढना शुरू किया तो कुछ दूरी पर खून से लथपथ हाल में मिली। बच्ची की हालत गंभीर देख उसे तत्काल लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

रोंगटे खड़े कर देने वाली इस वारदात के राजफाश और दरिंदे की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का पुलिस उपायुक्त मध्य आशीष श्रीवास्तव ने गठन किया है। बच्ची के माता पिता मूल रूप से उन्नाव जनपद के रहने वाले हैं। वे कबाड़ बीनने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात वे आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे सोए थे। गुरुवार की भोर में बच्ची को दरिंदा उठा ले गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मायावती ने नाम लिए बगैर चंद्रशेखर पर साधा निशाना, बोलीं-बैलेट से आएंगे अच्छे दिन

सुबह आंख खुलने पर उन्होंने (माता-पिता ने) बच्ची को तलाशना शुरू किया तो वह कुछ दूरी पर खून से लथपथ हालत में मिली। आनन फानन बच्ची को लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से वन स्टाप सेंटर को सूचना मिली। आलमबाग पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवारीजन से घटना की जानकारी लेकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी के 53 वें जन्मदिन पर अद्भुत संयोग, गोरक्षपीठ की 3 पीढ़ियों का सपना साकार

उसका सुराग लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ के अलावा सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, माता-पिता के साथ सोई नन्हीं सी बच्ची के साथ हुई इस दरिंदगी से आसपास के इलाके में लोगों दहशत है। लोग इस वारदात के लिए जिम्मेदार दरिंदे को जल्द से पकड़ने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।