link your mobile number to your voter id card from home work will be done in minutes know the benefits too घर बैठे वोटर आईडी कार्ड के साथ जोड़ें मोबाइल नंबर, मिनटों में हो जाएगा काम; फायदे भी जानें, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

घर बैठे वोटर आईडी कार्ड के साथ जोड़ें मोबाइल नंबर, मिनटों में हो जाएगा काम; फायदे भी जानें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ‘एक्स’ हैंडल से की गई इस पोस्ट में बताया गया है कि यदि आप फ़ॉर्म 6 भरकर वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा रहे हैं और फ़ॉर्म 6 भरते समय आपने फ़ॉर्म में अपना मोबाइल नंबर भरा है तो आपका नाम वोटर लिस्ट में जुड़ते ही अपना e-EPIC (वोटर ID कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं।

Sun, 11 Jan 2026 10:01 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
घर बैठे वोटर आईडी कार्ड के साथ जोड़ें मोबाइल नंबर, मिनटों में हो जाएगा काम; फायदे भी जानें

मतदाता के लिए अपना वोटर ID कार्ड (EPIC) के साथ मोबाइल नंबर जोड़ना बहुत ही आसान है। घर बैठे ही मिनटों में इस काम को किया जा सकता है। वोटर आईडी कार्ड के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने के कई फ़ायदे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आधिकारिक हैंडल से की गई एक पोस्ट में इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। बिंदुवार ढंग से पूरी प्रक्रिया को बताया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ‘एक्स’ हैंडल से की गई इस पोस्ट में बताया गया है कि अगर आप फ़ॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा रहे हैं और फ़ॉर्म 6 भरते समय आपने फ़ॉर्म में अपना मोबाइल नंबर भरा है तो आपका नाम वोटर लिस्ट में जुड़ते ही (लगभग दस पंद्रह दिन में) अपना e-EPIC (वोटर ID कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं। प्रिंटेड वोटर ID कार्ड डाक विभाग के माध्यम से आपके आवासीय पते पर भेजा जाता है जिसमें कई बार समय लग जाता है। यही नहीं जब जब आप ज़रूरत समझें तब तब और जितनी बार चाहे उतनी बार अपना e-EPIC घर बैठे ही डाउनलोड कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वोटर लिस्ट से समस्या है तो इन्हें करें टैग, निर्वाचन आयोग ने जारी की ये लिस्ट

बताया गया है कि वोटर लिस्ट तथा वोटर ID कार्ड ( EPIC) में आपके विवरण में विद्यमान् त्रुटियों को घर बैठे ही ऑनलाइन फ़ॉर्म 8 भरकर त्रुटियों को ठीक करने के लिए भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ECINET mobile ऐप और http://electoralsearch.eci.nic.in website पर voter ID से जुड़ा मोबाइल नंबर डालकर अथवा वोटर आई कार्ड पर बने QR कोड को स्कैन कर जब चाहें तब कुछ ही सेकेंडों में अपना पोलिंग स्टेशन नंबर और मतदाता सूची में अपना क्रमांक तुरंत ज्ञात कर सकते हैं। यह प्रक्रिया चंद मिनटों में पूरी की जा सकती है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही सैकंडों में मोबाइल नंबर आपके वोटर ID कार्ड से जुड़ जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के बंद स्कूल में चल रहा था ये खेल, महिला समेत 3 गिरफ्तार; 4 पर केस

आज बूथों पर पढ़कर सुनाई गई ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत रविवार को प्रदेश के सभी विधान सभा के मतदेय स्थलों पर बीएलओ द्वारा जनसामान्य को ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।