Leopard attacked four youths working in the field in Maharajganj खेत में काम कर रहे चार युवकों पर तेंदुए ने किया हमला, महराजगंज में मची दहशत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

खेत में काम कर रहे चार युवकों पर तेंदुए ने किया हमला, महराजगंज में मची दहशत

महराजगंज में शुक्रवार को एक तेंदुआ जंगल से निकलकर खेत में पहुंच गया। यहां केले के खेत में सिंचाई कर रहे एक किशोर पर हमला कर घायल कर दिया। किशोर के शोर मचाने पर गांव के कुछ और लोग उसे बचाने आए तो तीन अन्य हमला कर तेंदुए ने घायल कर दिया।

Fri, 21 March 2025 04:58 PMPawan Kumar Sharma महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम
share
खेत में काम कर रहे चार युवकों पर तेंदुए ने किया हमला, महराजगंज में मची दहशत

यूपी के महराजगंज में सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के मुसहर बस्ती कनमिसवा गांव के पास गेहूं के खेत में शुक्रवार की सुबह एक तेंदुआ निकल आया। केले के खेत में सिंचाई कर रहे एक किशोर पर हमला कर घायल कर दिया। किशोर के शोर मचाने पर गांव के कुछ और लोग उसे बचाने आए तो तीन अन्य युवकों पर हमला कर तेंदुए ने घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुए पास के खेत में जाकर छिप गया। घायलों को इलाज के लिए निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चारों का इलाज चल रहा है। जंगल से भटककर आबादी के नजदीक तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है।

ग्राम कनमिसवा का रहने वाला लक्की राजभर गांव के दक्षिण अपने केले के खेत में सुबह सिंचाई कर रहा था। इस बीच जंगल से भटककर गेहूं के खेत में तेंदुआ छिपा हुआ था। तेंदुआ लक्की के ऊपर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से घायल लक्की ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो नजदीक के खेत में काम करने वाले लोग उसे बचाने के लिए पहुंच गए। इस दौरान तेंदुए ने सचिन शर्मा, गणेश और छोटू चौधरी पर भी हमला कर इन तीनों को जख्मी कर दिया। इसे देख गांव के सैकड़ों लोग जुट गए और लाठी डंडा लेकर तेंदुए को दौड़ा दिया। तेंदुआ आगे जाकर गेहूं के खेत में छिप गया। चारों घायलों को इलाज के लिए निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राम मंदिर के लिए सत्ता भी गंवानी पड़े तो कोई समस्या नहीं, अयोध्या में बोले योगी
ये भी पढ़ें:तलवार पसंद करने वाले सलवार पहनकर देश से चले जाएं, UP के मंत्री का विवादित बयान

ग्रामीणों की सूचना पर बहुआर पुलिस चौकी की टीम और रेंजर निचलौल सुनील राव की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तेंदुए की खोजबीन शुरू कर दी लेकिन दोपहर तक तेंदुए का कोई पता नहीं चल पाया। इस मामले में रेंजर सुनील राव ने बताया कि कनमिसवा गांव के पास जंगली जानवर के आने की सूचना ग्रामीणों से मिली है। मौके पर टीम जानवर का पता लगा रही है। कहीं कोई पदचिन्ह नहीं मिल पाया है। यह स्थान जंगल से डेढ़ किलोमीटर दूर है। ऐसे में कौन सा जानवर आया है, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।