Lecherous man engages obscene behavior young woman beats him with slippers middle road video goes viral अश्लील हरकत कर रहा था मनचला, युवती ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अश्लील हरकत कर रहा था मनचला, युवती ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

रायबरेली में बाइक सवार मनचले को राह चलती युवती से छेड़खानी करना भारी पड़ गया। युवती ने बीच सड़क पर ही मनचले की पिटाई कर दी। लात मारकर बाइक भी गिराई। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sat, 30 May 2026 11:08 AMDinesh Rathour खीरों (रायबरेली)
share
अश्लील हरकत कर रहा था मनचला, युवती ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

Raibareilly News: यूपी के रायबरेली में एक मनचले को युवती से छेड़खानी करना भारी पड़ गया। बाइक सवार मनचले को युवती ने लोगों की मदद से घेर लिया। पहले मनचले की बाइक को लात मारकर गिरा दिया और फिर बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई कर दी। युवती का कहना है कि आरोपी उसके साथ अश्लील हरकते कर रहा था और बात नहीं करने पर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

दरअसल, पुराना खीरों मोहल्ला स्थित फतेह शहीद बाबा मजार के पास गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होती है। कहा जाता है कि मजार पर उन्हें विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाने की सलाह दी जाती है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बीते गुरुवार को भी मजार पर बड़ी संख्या में युवक-युवतियां और महिलाएं आई थीं। इसी बीच मजार पर आई एक लड़की से बातचीत करने के बहाने एक लड़के ने उसका हाथ पकड़ लिया। इससे भड़की युवती ने बीच सड़क शोहदे की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में युवती शोहदे पर छेड़छाड़ और बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगा रही है।

लोगों का कहना है कि मजार पर आने वाली महिलाओं और युवतियों के साथ अक्सर छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आती हैं। इसकी कई बार मजार कमेटी के कार्यकर्ताओं से शिकायतें भी की गईं, लेकिन कमेटी कार्यकर्ता अश्लील मामलों की शिकायतों को दबा देते हैं। वहीं पुलिस भी मामले में अनजान बनी बैठी है। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने इस मामले में बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।