Lawrence Bishnoi gang is making youths shooters in this district of UP they finish the job with one signal लॉरेंस बिश्नोई गैंग यूपी के इस जिले में युवाओं को बना रहा शूटर, एक इशारे पर काम तमाम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लॉरेंस बिश्नोई गैंग यूपी के इस जिले में युवाओं को बना रहा शूटर, एक इशारे पर काम तमाम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग यूपी के तेजी से पैर जमा रहा है। उसके गैंग के लोग बेरोजगार युवाओं को शूटर बना रहे हैं। यह शूटर एक इशारे पर किसी का भी काम तमाम कर सकते हैं।

Tue, 10 June 2025 05:26 PMYogesh Yadav आगरा, मुख्य संवाददाता।
share
लॉरेंस बिश्नोई गैंग यूपी के इस जिले में युवाओं को बना रहा शूटर, एक इशारे पर काम तमाम

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गैंग यूपी में तेजी से सक्रिय होता जा रहा है। राजस्थान, एमपी और दिल्ली से करीब आगरा में दूसरी बार बाह क्षेत्र से उसके शूटर पकड़े गए हैं। बेरोजगारी और जल्द कमाई के लालच में कई युवा लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ रहे हैं। ताजा मामला श्रीगंगानगर (राजस्थान) का है, जहां कारोबारी पर फायरिंग करने के बदले बाह निवासी प्रदीप उर्फ गोलू पंडित को पिस्टल और एक लाख रुपये दिए गए थे। गैंग से जुड़ी जानकारी ने पुलिस को चौंका दिया है। लॉरेंस गैंग रंगदारी वसूलता है, धमकी देता है, फायरिंग कराता है और हत्या तक करवा देता है। सैकड़ों की संख्या में उसके शूटर हैं, जो निर्देश मिलते ही खुलेआम गोलियां चलाते हैं। आगरा में यह पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी तीन शूटर पकड़े गए थे, और वे भी बाह क्षेत्र से ही थे।

31 जनवरी 2023 को जैतपुर थाना क्षेत्र से जयप्रकाश उर्फ जेपी (एमपी कॉलोनी, बीकानेर), ऋषभ उर्फ यशचंद्र रजवार (रामपुरा बस्ती, बीकानेर), प्रदीप शुक्ला उर्फ बाबा शुक्ला (डिफेंस कॉलोनी, बाह), और भूपेंद्र गुर्जर उर्फ थापा (बड़ा गांव, बाह) को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने जयपुर में एक होटल कारोबारी पर गोलियां चलाई थीं। उससे भी रंगदारी मांगी गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी के कटप्पा अखिलेश के करीबी महेंद्र राजभर को मारे कई थप्पड़,माला पहनाकर पिटाई

शूटरों को मैसेज के जरिए निर्देश दिए जाते हैं

ताजा मामले में गिरफ्तार गोलू पंडित से पूछताछ में खुलासा हुआ कि गैंग हाईटेक तरीके से काम करता है। शूटरों को मैसेज के जरिए निर्देश दिए जाते हैं। किस होटल में रुकना है, कहां से कैश और हथियार मिलेगा-यह सब पहले से तय होता है। टारगेट मिलने के बाद फायरिंग की जाती है। साथ ही यह भी आश्वासन दिया जाता है कि अगर वे मौके पर फंस जाएं तो गैंग उन्हें सुरक्षित निकाल लेगा।

बेटों पर कैसे नजर रखें, बताएगी पुलिस

पूर्व में बाह क्षेत्र के युवाओं ने साइबर क्राइम में भी हाथ आजमाया था। पुलिस कार्रवाई के बाद कुछ ने यह छोड़ दिया, लेकिन अब वे गैंगस्टरों के संपर्क में आकर शूटर बन रहे हैं। पुलिस के लिए यह गंभीर चिंता का विषय बन गया है। डीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि बाह क्षेत्र में ग्रामीण संवाद कार्यक्रम के दौरान युवाओं की गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा कि वे अपने बेटों पर कैसे नजर रखें।

सलमान खान तक है लॉरेंस के गैंग की धमक

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी कई बार गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग से धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई। काले हिरण शिकार मामले को लेकर गैंग ने उन्हें खुली चेतावनी दी थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।