Lalla Gaddi close associate Saddam brother-in-law of Atiq Ahmed s brother Ashraf has been declared a mafia mafia अतीक अहमद गैंग का लल्ला गद्दी माफिया घोषित, अशरफ के करीबी की अब कड़ी निगरानी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अतीक अहमद गैंग का लल्ला गद्दी माफिया घोषित, अशरफ के करीबी की अब कड़ी निगरानी

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम के करीबी मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी को माफिया घोषित कर दिया है। लल्ला गद्दी पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे अलग अलग थानों में दर्ज हैं। प्रशासन ने उसकी बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए यह कदम उठाया है।

Wed, 24 Dec 2025 12:31 PMYogesh Yadav बरेली। वरिष्ठ संवाददाता
share
अतीक अहमद गैंग का लल्ला गद्दी माफिया घोषित, अशरफ के करीबी की अब कड़ी निगरानी

पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम के करीबी मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी को माफिया घोषित कर दिया है। लल्ला गद्दी पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे अलग अलग थानों में दर्ज हैं। प्रशासन ने उसकी बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए यह कदम उठाया है। पुलिस के अनुसार बारादरी न चक महमूद नगर, काकर टोला निवासी मोहम्मद रजा उर्फ लल्ला गद्दी पुत्र अहमद अली पर आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए मारपीट, गाली-गलौज और रंगदारी की मांग और हत्या जैसे मुकदमे दर्ज हैं।

प्रभारी निरीक्षक बिथरी चैनपुर की आख्या के आधार पर लल्ला गद्दी को जनपद स्तर पर माफिया चिन्हिकरण संख्या म-15/2025 के तहत दर्ज किया गया है। थाना बिथरी चैनपुर में उसे ‘अपराध माफिया’ की श्रेणी में रखते हुए उसकी गतिविधियों पर चौबीसों घंटे निगरानी के निर्देश जारी किए गए हैं। एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है कि माफिया घोषित होने के बाद उसकी संपत्ति, आर्थिक स्रोतों और नेटवर्क की भी गहन जांच की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रयागराज में सरेराह हत्या में अतीक अहमद का गैंग शामिल? चौकी इंचार्ज सस्पेंड

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लल्ला गद्दी का आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर और लंबा है। वर्ष 2009 में उसके खिलाफ थाना बारादरी में हत्या और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मुकदमे दर्ज हुए थे। इसके बाद उस पर अवैध हथियार रखने, रंगदारी मांगने और घर में घुसकर मारपीट करने के कई मामले दर्ज किए गए। वर्ष 2019 में उस पर छेड़छाड़ और बाल संरक्षण कानून के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।

वर्ष 2023 में बिथरी चैनपुर थाने में जबरन वसूली और जेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 2024 में उसके खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम लगाया गया। वर्ष 2025 में भी उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि माफिया घोषित किए जाने के बाद लल्ला गद्दी की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

गौरतलब है कि प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक अहमद के साम्राज्य पर बड़ी चोट की गई। इसी दौरान अतीक और अशरफ भी मारे गए। अतीक का एक बेटा भी पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।