कोचिंग जा रही छात्रा से रेप के मामले में एसपी का बड़ा ऐक्शन, एसएचओ, दरोगा समेत 3 सस्पेंड
यूपी में लखीमपुर में कोचिंग जा रही छात्रा से हुई रेप की घटना में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एसपी ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर फरधान एसएचओ, लीलाकुआं चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।

यूपी के लखीमपुर में कोचिंग जा रही छात्रा से हुई रेप की घटना में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, एसपी संकल्प शर्मा ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर फरधान एसएचओ दयाशंकर द्विवेदी, लीलाकुआं चौकी इंचार्ज संदीप यादव और बीट सिपाही रामबली को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने कई संदिग्ध को हिरासत में ले रखा है। उनसे हुई पूछताछ के बाद छापेमारी की कार्रवाई तेज हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फरधान थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी अपनी सहेली के साथ सोमवार की सुबह लीलाकुआं कोचिंग जा रही थी। लखीमपुर बेहजम रोड पर कैमासुर गांव के पास उसको बाइक सवार तीन युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि युवक छात्राओं को सड़क किनारे गन्ने के खेत में खींच ले गए और एक छात्रा के साथ जबरदस्ती करने लगे। छात्रा विरोध करती रही पर उसका रेप कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। न्याय की गुहार लगाई। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद छानबीन शुरू कर दी। पुलिस तभी से तीनों युवकों की तलाश कर रही है। छानबीन के दौरान कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
उधर, 48 घंटे बाद भी आरोपियों को तलाशने में नाकाम, गश्त में लापरवाही बरत रहे पुलिस वालों पर एसपी ने कार्रवाई कर दी है। एसपी ने सख्त ऐक्शन लिया है। फरधान थाने के एसएचओ, पुलिस चौकी इंचार्ज समेत तीन को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।




साइन इन