khud to doobe hain ab dusron ko bhi duboyega MLA Ketki Singh spoke on viral obscene video BJP leader Babban Singh खुद तो डूबे हैं, अब दूसरों को भी…BJP नेता के वायरल अश्लील वीडियो पर बोलीं विधायक केतकी सिंह, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

खुद तो डूबे हैं, अब दूसरों को भी…BJP नेता के वायरल अश्लील वीडियो पर बोलीं विधायक केतकी सिंह

बलिया जिले के भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता एक डांसर को अपनी गोद में बिठाकर उसके साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं।

Thu, 15 May 2025 03:37 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बलिया
share
खुद तो डूबे हैं, अब दूसरों को भी…BJP नेता के वायरल अश्लील वीडियो पर बोलीं विधायक केतकी सिंह

बलिया जिले के भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता एक डांसर को अपनी गोद में बिठाकर उसके साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर जब सियासत में बवाल मचा तो भाजपा नेता ने सफाई देते हुए विधायक केतकी सिंह और उनके पति पर साजिश रचने का आरोप लगा दिया। अब केतकी सिंह ने भी भाजपा नेता के अश्लील वीडियो को लेकर अपनी बात रखी।

आजतक से बातचीत में भाजपा विधायक केतकी सिंह ने कहा, बब्बन सिंह मेरे पिता की उम्र के हैं। वीडियो इतना अश्लील है कि मुझे उस पर बोलने में भी शर्म आ रही है। वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। उसे देखने की भी मेरी हिम्मत नहीं हो रही है। बब्बन सिंह द्वारा खुद को मंत्री दयाशंकर सिंह का रिश्तेदार बताने पर केतकी सिंह ने कहा मुझे नहीं लगता कि इस तरीके का काम करने वाला कोई भी व्यक्ति मंत्री का रिश्तेदार हो सकता है। वह खुद तो बदनाम हुए ही हैं अब मंत्री जी का नाम भी ले रहे हैं। खुद तो डूब चुके हैं, दूसरों को क्यों ले डूबने पर आमादा हैं। खुद पर और उनके पति के ऊपर लगाए गए आरोपों को लेकर केतकी सिंह ने कहा, आप एक सम्मानित पद पर हैं। जिस शादी समारोह का एक वीडियो बताया जा रहा है वहां कई लोग मौजूद थे। ज्यादातर लोग वीडियो बना रहे थे। आपको खुद ही लिहाज रखना चाहिए था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोद में बिठाकर डांसर के साथ अश्लीलता करते नजर आए भाजपा नेता, वीडियो वायरल

क्या बोले थे भाजपा नेता बब्बन सिंह

वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने वीडियो को झुठलाते हुए कहा कि ये उनकी छवी खराब करने की कोशिश में फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। अपने तथाकथित अश्लील वीडियो वायरल होने पर बीजेपी नेता बब्बन सिंह ने कहा कि यह वीडियो फर्जी है, मुझे बदनाम करने की साजिश हो रही है। मैं एक बारात में गया था लेकिन डांसर मेरी गोद में नहीं बैठी थी। मैंने उसे रुपये दिए थे। मीडिया से बात करते हुए बब्बन सिंह ने वीडियो के बारे में कहा कि हम शुरू से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। 1993 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था भाजपा से।

मैं बिहार में एक बारात में गया था। वहां, भाजपा विधायक केतकी सिंह के पति और उनके लोग ने साजिश रची जिससे हमारी छवी खराब हो। उन्हीं लोगों ने फर्जी वीडियो बनाया। हम ऐसा काम नहीं कर सकते। हमारी उम्र 70 साल है। आज तक ऐसा काम नहीं हुआ है कभी। अब हम कप्तान साहब के पास जाकर लिखित शिकायत देंगे। उन्होंने कहा कि हमें बदनाम करने की साजिश करने वाले केतकी सिंह के पति और उनके लोगों के खिलाफ शिकायत करेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।