keshav prasad maurya said SP should change its name to Madraswadi Party केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा तंज, सपा को 'मदरसावादी पार्टी' नाम रखने की दी नसीहत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा तंज, सपा को 'मदरसावादी पार्टी' नाम रखने की दी नसीहत

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर अखिलेश यादव पर तंज कसा है। इस बार तो डिप्टी सीएम ने सपा को नसीहत ही दे डाली है। उन्होंने कहा कि सपाइयों को अपने बहादुर से पार्टी का नाम बदलकर मदरसावादी पार्टी रखने की मांग करनी चाहिए।

Mon, 14 July 2025 03:13 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा तंज, सपा को 'मदरसावादी पार्टी' नाम रखने की दी नसीहत

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। इस बार तो डिप्टी सीएम ने सपा को नसीहत ही दे डाली। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया कि सपाइयों को अपने 'बहादुर' से पार्टी का नाम बदलकर ‘मदरसावादी पार्टी’ रखने की मांग करनी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री मौर्य ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, "हिंदुओं की आस्था को व्यापार बताने का दुस्साहस करने वाले सपा बहादु अखिलेश यादव ने सही मायने में मुस्लिम, मस्जिद और मदरसों को अपने वोट का बाज़ार बना रखा है। सपाईयों को अपने बहादुर से समाजवादी पार्टी का नाम बदलकर 'मदरसावादी पार्टी' रखने की मांग करनी चाहिए।"

अवैध धर्मांतरण के मुद्दे पर भी सपा को घेरा

इससे पहले डिप्टी सीएम ने शनिवार यानी 12 जुलाई को भी सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्मांतरण के नापाक हथकंडों से भारत की आत्मा को लगातार छलनी करने की साजिश की जा रही है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि खुद को ‘हिंदू’ कहने का शौक रखने वालों की जुबान पर अभी भी तुष्टिकरण की राष्ट्रविरोधी परत चढ़ी हुई है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा का असली चेहरा अब जनता के सामने पूरी तरह से उजागर हो चुका है। इन दलों की तुष्टिकरण की राजनीति में लिपटी धर्मनिरपेक्षता और धार्मिक वोट बैंक के लिए राष्ट्रहित से समझौता करने की नीति अब लोगों को स्वीकार नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपा को शिक्षा पर बोलने पर हक नहीं, केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार

केशव मौर्य ने कांग्रेस पर भी बोला हमला

केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि इनसे सवाल किया जाना चाहिए कि उसने अपने शासनकाल में हिंदू समाज को कानूनी रूप से अपमानित करने और कट्टरपंथी मानसिकता को बढ़ावा देने के लिए 'सांप्रदायिक सद्भाव विधेयक' जैसा विधेयक क्यों लाया। उन्होंने कहा, “ यह विधेयक धार्मिक पक्षपात या सद्भाव का विधायी दस्तावेज़ नहीं है बल्कि यह बहुसंख्यकों के अधिकारों का दमन करके कट्टरपंथियों को अपने पाले में ढालने की तैयारी है।”

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।