Transformer Failure in Purkhas Village Leaves Residents Without Power Amid Heatwave ट्रांसफॉर्मर फुंकने से सौ घरों की बत्ती तीन दिन से गुल , Kausambi Hindi News - Hindustan
More

ट्रांसफॉर्मर फुंकने से सौ घरों की बत्ती तीन दिन से गुल

Kausambi News - विद्युत उपकेंद्र पुरखास के गांव पुरवा में ट्रांसफॉर्मर गर्मी में फुंक गया, जिससे लगभग सौ उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई। कई बार अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया, जिससे पेयजल संकट और गर्मी में सोने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की है।

Fri, 17 April 2026 03:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share
ट्रांसफॉर्मर फुंकने से सौ घरों की बत्ती तीन दिन से गुल

विद्युत उपकेंद्र पुरखास के स्थानीय गांव के पुरवा में लगा ट्रांसफॉर्मर गर्मी का प्रकोप शुरू होते ही फुंक गया। इससे मजरे में रहने वाले लगभग सौ उपभोक्ताओं के घरों की बत्ती गुल हो गई। उपभोक्ताओं के सूचना दिए जाने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया। इससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं का बुरा हाल है। पुरखास का पुरवा गांव में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए विद्युत विभाग ने 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया है। आरोप है कि गर्मी के दिनों में ट्रांसफॉर्मर का लोड बढ़ जाने से अक्सर फुंक जाता है। इस वर्ष भी गर्मी का प्रकोप शुरू होते ही ट्रांसफॉर्मर तीन दिन पहले फुंक गया।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। बिजली न होने से मजरे में पेयजल संकट भी गहरा गया है। वहीं गर्मी में पंखे तक नहीं चलने से रातों में सो पाना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को राहुल, लोकनाथ प्रजापति, प्रमोद, अरविंद व पुरुषोतम सहित ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के चलते स्थिति गंभीर होती जा रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से ट्रांसफॉर्मर बदलवाते हुए जल्द समाधान कराने की मांग की है।-------------कोट-ट्रांसफॉर्मर जल जाने की सूचना उपभोक्ताओं से मिली है। उसे लेने के लिए गाड़ी भेजी गई है। वर्कशॉप से ट्रांसफॉर्मर मिलते ही लगवाकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।-मो. शफीक, जेई पुरखास

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।