Local Residents Demand Public Toilets at Busy Gazner Intersection गजनेर ग्राम पंचायत में अभी तक नहीं बन सका शौचालय, Kanpur Hindi News - Hindustan
More

गजनेर ग्राम पंचायत में अभी तक नहीं बन सका शौचालय

Kanpur News - गजनेर चौराहे पर शौचालय की व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक समस्या होती है, क्योंकि उन्हें प्रसाधन के लिए दूर जाने की मजबूरी होती है। ग्रामीणों ने कई बार मांग की है, लेकिन ग्राम पंचायत ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

Fri, 8 May 2026 06:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share
गजनेर ग्राम पंचायत में अभी तक नहीं बन सका शौचालय

सरवनखेड़ा, संवाददाता। गजनेर, मूसानगर, घाटमपुर, रायपुर, नवीपुर मुख्य मार्गों को जोड़ने वाले गजनेर चौराहे पर आज तक शौचालय की व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों व यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। भीड़भाड़ वाले चौराहे पर शौचालय की व्यवस्था न होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं व बच्चों को होती है। ग्रामीणों व क्षेत्रीय लोगों के द्वारा कई बार शौचालय की मांग के बाबजूद ग्राम पंचायत द्वारा अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है। कानपुर देहात की सबसे बड़ी गल्ला मंडी के रूप में अपनी पहचान रखने वाले गजनेर कस्बे के चौराहे से नबीपुर, घाटमपुर, मुसानगर, रायपुर जाने वाले यात्रियों की दिन भर आवाजाही बनी रहती है।

वहीं सप्ताह में दो दिन लगने वाली गल्ला मंडी में भी कई जिलों के व्यापारी साधनों से चौराहे पर पहुंचते हैं। भीड़भाड़ वाले इस चौराहे पर शौचालय की व्यवस्था न होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। सबसे अधिक समस्या महिलाओं व बच्चों को होती है। प्रसाधन के लिए महिलाओं को सुनसान जगह की तलाश में चौराहे से दूर जाने की मजबूरी बन जाती है। दिन भर चौराहे पर भीड़भाड़ रहने के बावजूद ग्राम पंचायत ने चौराहे पर शौचालय निर्माण की ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण शिवा गुप्ता, जितेंद्र सचान, योगेन्द्र सिंह व कुलदीप सिंह ने बताया की चौराहे पर शौचालय निर्माण के बाबत अधिकारियों से भी फरियाद की जा चुकी है। इस संबंध में डीसी मनरेगा प्रभारी बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि हमें जानकारी नहीं है, यदि इस तरह की समस्या है तो जगह देखकर इस्टीमेट बनवाकर शौचालय बनाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।