किडनी कांड : हैलट के गार्ड का नाम आया सामने, पूछताछ के बाद दिया नोटिस
Kanpur News - - पुलिस से कबूला, फोन पर नरेंद्र की शिवम से कराई थी बात - मेडीलाइफ

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। किडनी कांड में अब हैलट के गार्ड का नाम सामने आया है। पुलिस की पूछताछ में उसने कबूला कि अपने फोन से मेडीलाइफ अस्पताल के संचालक नरेंद्र सविता की बात एजेंट शिवम अग्रवाल से कराई थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद नोटिस देकर पाबंद करके छोड़ दिया है। उसे बिना जानकारी शहर न छोड़ने की हिदायत दी गई है। पुलिस गार्ड की सीडीआर भी निकाल रही है।पुलिस ने केशवपुरम स्थित मेडीलाइफ अस्पताल के संचालक रोहन और नरेंद्र को उठाया था। दोनों से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने शिवम के कहने पर एक ऑपरेशन के लिए अपने अस्पताल का ओटी उपलब्ध कराया था।
इसके लिए उन्हें दो लाख रुपये मिले थे। शिवम से मुलाकात हैलट अस्पताल के गार्ड अजय ने कराई थी। इसके बाद पुलिस ने अजय को पूछताछ के लिए उठाया। उसने बताया कि शिवम ने ऑपरेशन के लिए ओटी न मिलने की बात उसे बताई थी। उसने अच्छे पैसे देने की बात कही। चूंकि वह नरेंद्र को जानता था, इस वजह से उसकी शिवम से बात कराई थी। उसके बाद क्या हुआ, उसे नहीं पता। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि फोन पर बातचीत की बात नरेंद्र और रोहन ने भी बताई थी। इसी के चलते उसे पाबंद कर नोटिस दिया गया है। सीडीआर व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है।कल्याणपुर में स्टार हास्पिटल चलाता था अजयडीसीपी ने बताया कि अजय कल्याणपुर में स्टार हास्पिटल भी चलाता था। कल्याणपुर के ही एक प्रापर्टी डीलर का पैसा अस्पताल में लगा था। करीब एक से डेढ़ साल उसने अस्पताल चलाया। वर्ष 2022-23 में शिकायतों के चलते अस्पताल में जांच हुई जिसके बाद बंद कर दिया था। उसके अस्पताल में मेडीलाइफ अस्पताल के संचालक रोहन और नरेंद्र बतौर स्टाफ काम करते थे। यहीं से उसकी जान पहचान नरेंद्र और रोहन से थी। इसके अलावा एंबुलेंस चालक होने की वजह से शिवम को भी पहचानता था। स्टार हास्पिटल बंद होने के बाद नरेंद्र और रोहन ने तीसरे पार्टनर संदीप के साथ मिलकर केशवपुरम में मेडीलाइफ अस्पताल खोला था।-----गर्भपात की शिकायतों पर बंद हुआ था अस्पतालसूत्र बताते हैं कि अस्पताल में गर्भपात की शिकायतें लगातार चिकित्सा विभाग से की जा रहीं थीं। इन्हीं शिकायतों के चलते कई बार छापा पड़ा और जांच पड़ताल हुई। चिकित्सा विभाग की कार्रवाई के बाद अस्पताल बंद कर दिया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन