KESCO Introduces Prepaid Smart Meters New Policies for Outstanding Bills प्रीपेड सिस्टम में बकाया बिल का कर सकेंगे पार्ट पेमेंट, Kanpur Hindi News - Hindustan
More

प्रीपेड सिस्टम में बकाया बिल का कर सकेंगे पार्ट पेमेंट

Kanpur News - कानपुर में केस्को ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की घोषणा की है, जिसमें पोस्टपेड कनेक्शन के बकाया बिल को प्रीपेड कनेक्शन के निगेटिव बैलेंस में नहीं डाला जाएगा। उपभोक्ताओं को बकाया राशि चुकाने के लिए...

Thu, 23 Oct 2025 05:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share
प्रीपेड सिस्टम में बकाया बिल का कर सकेंगे पार्ट पेमेंट

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। केस्को का प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगने से पहले की पोस्टपेड कनेक्शन में बकाया बिल की धनराशि को प्रीपेड कनेक्शन के निगेटिव बैलेंस में नहीं डाला जाएगा। बिजली इस्तेमाल के लिए कराए गए रीचार्ज बैलेंस पर बकाया बिल से असर नहीं पड़ेगा। यानी बकाया अदा करने के लिए उतनी राशि का प्रीपेड मीटर का रीचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर पोस्टपेड की बाकी धनराशि अलग और कराए गए रीचार्ज का बैलेंस अलग-अलग दिखेगा। इस बकाया बिल को अदा करने के लिए केस्को ने विकल्प दे दिए हैं। पार्ट पेमेंट के जरिये केस्को के काउंटर और यूपीपीसीएल की वेबसाइट से भुगतान कर सकते हैं।

पूर्ण भुगतान की सुविधा भी होगी। अगर दोनों नहीं कर सकते हैं तो हर रीचार्ज से 10 से 25 प्रतिशत की राशि को बकाया धनराशि को अदा करने के लिए समायोजित किया जाएगा। इसके लिए स्लैब तय कर दिया गया है। बकाया बिल के समायोजन के लिए रीचार्ज स्लैब घरेलू उपभोक्ताओं का पोस्टपेड कनेक्शन के दौरान बकाया बिल अगर 10 हजार रुपये तक है तो वह प्रीपेड कनेक्शन के हर रीचार्ज पर 10 प्रतिशत की धनराशि बकाये बिल से समयोजित कर दी जाएगी। 10 हजार से 15 हजार रुपये पर 15 प्रतिशत, 15 से 20 हजार रुपये बकाये के समायोजन पर 20 प्रतिशत और 20 हजार रुपये से अधिक बकाये पर हर रीचार्ज का 25 प्रतिशत राशि से बकाया अदा कराया जा सकता है। कॉमर्शियल उपभोक्ताओं का बकाया हर रीचार्ज पर 25 प्रतिशत से समायोजित होगा। उपभोक्ताओं की सिक्योरिटी मनी होगी समायोजित पोस्टपेड बिजली कनेक्शनधारक की सिक्योरिटी मनी कनेक्शन लेते समय विभाग जमा करा लेता है। इसे परमानेंट डिस्कनेक्शन पर वापस किया जाता है। प्रीपेड उपभोक्तओं से सिक्योरिटी मनी लेने का प्रावधान नहीं है क्योंकि वह जितना रीचार्ज कराते हैं, उतना ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में पहले से जमा सिक्योरिटी मनी को रीचार्ज कराने के दौरान समायोजित होगी। मसलन, पोस्टपेड कनेक्शन के दौरान जमा किया गया अंतिम बिल और कनेक्शन के प्रीपेड होने तक इस्तेमाल की गई बिजली के बिल में सिक्योरिटी मनी कम कर दी जाएगी। मीटर के प्रीपेड होने पर अगले एक महीने तक उपभोक्ता को छूट दी जाएगी कि रीचार्ज न कराने से अगर बैलेंस निगेटिव है तो बिजली नहीं कटेगी लेकिन एक महीना बीतने के बाद उपभोक्ता को ध्यान रखना होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।