jethani cut her devrani tongue over filling water in etah पानी भरने गई देवरानी पर जेठानी ने किया हमला, दांत से काटी जीभ, वजह जानकर हैरान रह गए दोनों के पति, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पानी भरने गई देवरानी पर जेठानी ने किया हमला, दांत से काटी जीभ, वजह जानकर हैरान रह गए दोनों के पति

एटा में पानी भरने गई देवरानी पर जेठानी ने हमला कर दिया। आरोप है कि गुस्से में आकर देवरानी की दांत से जीभ काट दी। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को बचाया और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।

Sat, 17 May 2025 06:01 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, एटा
share
पानी भरने गई देवरानी पर जेठानी ने किया हमला, दांत से काटी जीभ, वजह जानकर हैरान रह गए दोनों के पति

यूपी के एटा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पानी भरने गई देवरानी पर जेठानी ने हमला कर दिया। आरोप है कि गुस्से में आकर देवरानी की दांत से जीभ काट दी। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को बचाया और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख अलीगढ़ रेफर कर दिया। पति ने तहरीर देने की बात कहीं हैं। वहीं, ये मामला क्षेत्र में सुर्खियों में बना हुआ है।

ये मामला थाना मलावन के गांव शाहआलमपुर का है। यहां रहने वाले रविंद्र की पत्नी रीमा को शनिवार सुबह मेडिकल कॉलेज लाया गया। पति ने बताया कि भाभी से पत्नी का विवाद होता रहता है। शनिवार सुबह पत्नी रीमा पानी भरने जा रही थी। आरोप है कि भाभी आई और हमला कर दिया। आरोप लगाया है कि दांत से जीभ काट ली। जीभ कटकर नीचे गिर गई। एकत्रित लोगों ने बचाया और महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। महिला की हालत गंभीर देख अलीगढ़ रेफर कर दिया। पति के अनुसार उन्होंने मामले में तहरीर थाना मलावन में दे दी है।

रविंद्र कुमार ने बताया कि यह हमला जानबूझकर किया गया था घटना के बाद पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव के लोग इस वीभत्स घटना को लेकर बेहद हैरान हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौलाना की घिनौनी हरकत, नौकरी दिलाने के नाम पर छात्रा से किया रेप
ये भी पढ़ें:दबंगों के हौसले बुलंद, नाम पूछने के बाद दो दोस्तों पीटा, बाल काटे फिर पोता कालिख
ये भी पढ़ें:एक ही जगह मिलेगी सभी पद्धतियों की दवाएं, हर मंडल मेंआयुष महाविद्यालय: योगी

सूदखोरों ने 50 साल की महिला की पीट-पीटकर की हत्या

उधर, बागपत में बड़ौत की नेहरू रोड पर शुक्रवार रात रुपयों के लेनदेन को लेकर सूदखोरों ने 50 वर्षीय महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला अपने बेटों के साथ हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।