जौनपुर-गोरखपुर में ब्लॉक; दो ट्रेनें आठ मई तक रद्द, दो दर्जन गाड़ियां बदले रूट से चलेंगी
जौनपुर जंक्शन पर यार्ड रीमॉडलिंग और गोरखपुर जंक्शन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण के कारण रेलवे ने ब्लॉक लिया है। इसके चलते वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 8 मई तक रद्द कर दी गई है। साथ ही दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का रास्ता बदल दिया गया है।

गोरखपुर जंक्शन और जोनपुर में ब्लॉक के कारण रेलवे ने एक ट्रेन को रद्द कर दिया है और दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का रूट बदल दिया है। गोरखपुर में प्लेटफॉर्म संख्या-5 और 6 पर फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इससे 8 मई तक वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस तथा 9 मई तक गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। छह मई को लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी में यात्रा समाप्त करेगी। आठ मई को गाड़ी भटनी से चलाई जाएगी। एक, 4, 7 और 8 मई को लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्स. भटनी तक ही आएगी। एक, 2, 5, 8 और 9 मई को भटनी से चलाई जाएगी। 9 मई तक बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट तक जाएगी।
दूसरी ओर, जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम भी साथ-साथ चल रहा है, जिसने वाराणसी मंडल की पूरी परिचालन व्यवस्था को प्रभावित किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार, इस तकनीकी कार्य के कारण दो दर्जन से अधिक अप और डाउन ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। 13 मई से 27 मई के बीच बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस, छपरा-सूरत स्पेशल और थावे-सूरत ताप्ती गंगा जैसी लंबी दूरी की गाड़ियाँ अब जौनपुर के बजाय सुल्तानपुर, अयोध्या कैंट, जफराबाद और जंघई जैसे वैकल्पिक मार्गों से संचालित होंगी।
गाजीपुर सिटी से बांद्रा टर्मिनस और आनंद विहार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें भी औड़िहार-वाराणसी सिटी होकर गुजरेंगी। रेलवे का कहना है कि यह यार्ड रीमॉडलिंग भविष्य में ट्रेनों की गति बढ़ाने और जंक्शन पर दबाव कम करने के लिए अनिवार्य है, लेकिन मई के महीने में गर्मी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बदले हुए रूट और लंबी यात्रा के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) के माध्यम से अपनी गाड़ी की सटीक स्थिति की जांच कर लें।
-14 और 21 मई को बलिया-आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी औड़िहार-वाराणसी सिटी-कैंट-बनारस-प्रयागराज जंक्शन होकर जाएगी।
-13 से 27 मई तक बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस तथा 13, 20 और 27 मई को छपरा-सूरत स्पेशल गाड़ी मानिकपुर-प्रयागराज जं-बनारस-वाराणसी जं-वाराणसी सिटी-औड़िहार होकर जाएगी।
-15 और 22 मई को गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस तथा 18 तथा 25 मई को मुजफ्फरपुर-वलसाड श्रमिक एक्स कैंट-वाराणसी सिटी-औड़िहारसे जाएंगी।
-18 एवं 25 मई को गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस और 15 तथा 22 मई को गाजीपुर सिटी-कोलकाता शब्दभेदी एक्सप्रेस पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.-वाराणसी जं.-वाराणसी सिटी-औड़िहार होकर जाएंगी।
-13, 15, 16, 17, 19, 20, 22, 23, 24, 26 एवं 27 मई को थावे-सूरत ताप्ती-गंगा कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट-शाहगंज से जाएगी।
-8, 15 और 22 मई को गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्स औड़िहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-जफराबाद-जौनपुर सिटी होकर जाएगी।
-17, 19, 24 और 26 मई को गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस औड़िहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-जंघई के रास्ते चलाई जाएगी।
-16, 19, 23 एवं 26 मई को गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस औड़िहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-जंघई के रास्ते चलाई जाएगी।
-7, 14 और 21 मई को मालदा टाउन-गोमतीनगर एक्स जफराबाद-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट के रास्ते चलाई जाएगी।
-13 से 27 मई तक वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी जफराबाद-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट-अयोध्या धाम होकर जाएगी।




साइन इन