jako rakhe saiyan the father threw his son down from the surgical ward then 'जाको राखे साइयां...', पिता ने बेटे को सर्जिकल वार्ड से फेंक दिया नीचे; फिर..., Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

'जाको राखे साइयां...', पिता ने बेटे को सर्जिकल वार्ड से फेंक दिया नीचे; फिर...

  • देवरिया के मेडिकल कॉलेज में रविवार को भोर में एक अजीबोगरीब घटना हुई। एक पिता ने अपने मासूम बेटे को सर्जिकल वार्ड की खिड़की से नीचे फेंक दिया। संयोग ठीक था कि उसी समय नीचे से गुजर रहे हैं लोगों ने बच्चे को कैच कर लिया जिससे उसकी जान बच गई।

Sun, 8 Sep 2024 03:16 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
'जाको राखे साइयां...', पिता ने बेटे को सर्जिकल वार्ड से फेंक दिया नीचे; फिर...

'जाको राखे साइयां मार सके ना कोय'। कबीर दोहावली का ये महत्‍वपूर्ण दोहा रविवार को यूपी के देवरिया में चरितार्थ हो गया। भोर होते ही यहां के महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में एक अजीबोगरीब घटना हुई। एक पिता ने अपने मासूम बेटे को सर्जिकल वार्ड की खिड़की से नीचे फेंक दिया। संयोग ठीक था कि उसी समय नीचे से गुजर रहे हैं लोगों ने बच्चे को कैच कर लिया जिससे उसकी जान बच गई। जानकारी होने पर मेडिकल कॉलेज में पुलिस पहुंच गई। पिता को हिरासत लेकर कोतवाली चली गई। बाद में परिजनों की मनुहार पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। बच्चे का पिता नशे का आदी बताया जा रहा है।

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सुपारी निवासी शख्‍स का 5 साल का बेटा सर्जिकल वार्ड में 4 सितंबर से भर्ती है। बच्चे का हर्निया का ऑपरेशन हुआ है। माता-पिता दोनों उसकी सेवा में मेडिकल कॉलेज में ही साथ में रहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की भोर में करीब 4:30 बजे लकी को उसका पिता पेशाब कराने के बहाने ले गया और सर्जिकल वार्ड की खिड़की से लटका कर फेंकने की बात कहने लगा। नीचे से किसी रोगी के परिजन ने यह देख लिया। उसके बुलाने पर चार-पांच लोग नीचे इकट्ठा हो गए। इधर, खिड़की से लटकाए गए बच्चे को उसके पिता ने छोड़ दिया।

संयोग ठीक था कि नीचे यह घटनाक्रम देख रहे लोगों ने बच्चों को कैच कर लिया। जिससे उसकी जान बच गई। मामले की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर आरोपी पिता को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। बाद में परिजनों ने मनुहार कर उसे पुलिस की हिरासत से छुड़ाया। बच्चा अभी भी मेडिकल कॉलेज के सर्जिकल वार्ड में भर्ती है। उसकी देखरेख मां कर रही है। घटना को लेकर मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मचा रहा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।