Is Hema Malini mata Sita SP MLA Om Prakash Singh responds to Khesari being called a nachaniya हेमा मालिनी क्या सीता मैया हैं? खेसारी को नचनिया कहने पर भड़के सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हेमा मालिनी क्या सीता मैया हैं? खेसारी को नचनिया कहने पर भड़के सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह

बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच, राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। अभिनेता और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव को नचनिया कहने पर यूपी के सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह ने भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि हेमा मालिनी क्या माता सीता हैं?

Tue, 28 Oct 2025 06:17 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
हेमा मालिनी क्या सीता मैया हैं? खेसारी को नचनिया कहने पर भड़के सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। सम्राट चौधरी द्वारा भोजपुरी एक्टर, सिंगर और राजद प्रत्याशी खेसारी को नचनिया कहने पर सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह नाराज हो गए हैं। उन्होंने एनडीए पर पलटवार करते हुए सवाल किया है कि अगर खेसारी नचनिया हैं तो हेमा मालिनी क्या हैं?

यूपी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और जमनियां से सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह ने एनडीए और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कलाकार को कोई नचनिया कह दे, इनके पास भी तीन-चार हैं। हेमा मालिनी क्या सीता है? मां सीता नहीं हैं न, हम उनको बोल दे तो कैसा लगेगा है। खेसारी लाल एक गरीब का बेटा है। जो मुंबई में जाकर नाम रोशन किया है। गरीब का बेटा है तो वह इन्हें नचनिया दिखाई दे रहा है और जो अंग्रेजी में बोल रहा है तो वह कलाकार दिखाई दे रहा है।

ओपी सिंह ने भाजपा पर कसा तंज

एक अन्य सवाल के जवाब में भाजपा पर तंज कसते हुए ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि ये मामा मारीच के वंशज हैं जो भेष बदलकर जनता को ठगने और गुमराह करने का काम करते हैं। अच्छा दिन आया, महंगाई कम हुई। ये कहते हैं कि जीएसटी कम हुई, लेकिन सीमेंट का दाम बढ़ गया, धागा का दाम बढ़ गया। जीएसटी कैसे कम हुआ। ये धोखा और छलावा है।

सपा सरकार में हर घाट पक्का होगा

सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह ने मीडिया से कहा, “अगर मेरी सरकार बनी, तो मैं अखिलेश यादव से इस राष्ट्रीय पर्व पर हर तालाब को पक्का घाट बनवाने का काम करुंगा और ये बताने का काम करुंगा कि ये छठ, ये समाजवादी लोग, यही राम का मेला लगवाने का काम करते थे। यही पर राम के चरित्र की व्याख्या होती थी।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाईकोर्ट से सपा को बड़ी राहत, मुरादाबाद जिला कार्यालय खाली करने का आदेश रद्द
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।