Inter district transfer of teachers will happen in only 15 districts यूपी के शिक्षकों को बड़ा झटका, सिर्फ 15 जिलों में होंगे अंतरजनपदीय तबादले, आवेदन शुरू, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के शिक्षकों को बड़ा झटका, सिर्फ 15 जिलों में होंगे अंतरजनपदीय तबादले, आवेदन शुरू

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले के लिए आवेदन सोमवार से शुरू हो गए। शिक्षकों को इस बार केवल 15 जिलों में तबादले का विकल्प लिया है।

Mon, 9 June 2025 10:57 PMPawan Kumar Sharma मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share
यूपी के शिक्षकों को बड़ा झटका, सिर्फ 15 जिलों में होंगे अंतरजनपदीय तबादले, आवेदन शुरू

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले के लिए आवेदन सोमवार से शुरू हो गए। शिक्षकों को इस बार केवल 15 जिलों में तबादले का विकल्प लिया है। प्रयागराज, लखनऊ, गाजियाबाद समेत अन्य बड़े जिलों में स्थानान्तरण के लिए रिक्ति नहीं होने से बड़ी संख्या में शिक्षकों को मायूसी हाथ लगी है। सोमवार शाम वेबसाइट पर केवल 15 जिलों का विकल्प देखकर तमाम शिक्षकों ने आवेदन करने का विचार त्याग दिया।

सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार शिक्षकों-शिक्षिकाओं को 13 जून तक ऑनलाइन आवेदन करते हुए उसकी छायाप्रति संबंधित बीएसए कार्यालय में जमा करनी होगी। बीएसए के स्तर से 14 जून को ऑनलाइन सत्यापन एवं डाटा लॉक होगा। एनआईसी लखनऊ द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से 16 जून को शिक्षकों का स्थानान्तरण करते हुए सूची जारी की जाएगी एवं कार्यमुक्त किया जाएगा।

इन जिलों में होगा तबादला

सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय/सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक/कंपोजिट विद्यालय और प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक/कंपोजिट विद्यालय को 15 जिलों में स्थानान्तरण का विकल्प दिया गया है। इनमें बलरामपुर, बांदा, बहराइच, बदायूं, हमीरपुर, जालौन, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, मिर्जापुर, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और सोनभद्र में रिक्तियां हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20% शिक्षकों के ही होंगे तबादले, 8 जिलों से किसी को भी नहीं भेजा जाएगा बाहर

इन जिलों में सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय के कुल 13266 पद खाली हैं, यानि दूसरे जिलों से 13266 शिक्षक इन जिलों में जा सकते हैं। प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय के 410 और सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक/कंपोजिट विद्यालय के 16009 कुल 16,419, जबकि प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक/कंपोजिट विद्यालय के 3369 पद खाली हैं।

बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी की शिक्षकों के स्थानांतरण की सूची

यूपी बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को शिक्षकों की अंतर जिला तबादलों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि शासनादेश दिनांक 27 दिसंबर, 2024 तथा परिषद के निर्देशों के अनुपालन में, अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया के अंतर्गत शिक्षकों द्वारा आपसी सहमति से बनाए गए जोड़ों एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा किए गए ऑनलाइन सत्यापन के आधार पर 4636 जोड़ों यानी कुल 9272 शिक्षक-शिक्षिकाओं के पारस्परिक स्थानांतरण की सूची जारी कर दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।