खुफिया एजेंसियों का डेरा, खंगाल रही बिलाल की पारिवारिक हिस्ट्री, करीबियों पर कसेगा शिकंजा
एटीएस ने संदिग्ध आंतकी बिलाल को जब रिमांड पर लिया तो चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं। बिलाल अलकायदा से मिलकर सरकार गिराने के ख्वाब पाले हुए था।

एटीएस द्वारा सितंबर में सहारनपुर के गांव तीतरो से पकड़े गया बिलाल आतंकी संगठन अलकायदा इन इंडियन बस कॉटीनेंट (एक्यूआईएस) का सक्रिय सदस्य रहा है। एटीएस ने संदिग्ध आंतकी बिलाल को जब रिमांड पर लिया तो चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं। बिलाल अलकायदा से मिलकर सरकार गिराने के ख्वाब पाले हुए था। बिलाल के खुलासे के बाद एटीएस और खुफिया एजेंसियों ने सहारनपुर में डेरा डाला हुआ है।
तीतरो निवासी बिलाल की पारिवारिक हिस्ट्री भी एटीएस खंगालने में जुटी है। इसके साथ ही पता लगाया जा रहा है कि बिलाल के संपर्क में कौन-कौन रहा है। सितंबर माह पकड़ने जाने पर बिलाल के पास मोबाइल फोन और लैपटॉप भी मिला था, जिसमें कई पाकिस्तान मोबाइल फोन नंबर भी थे। आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भी आतंकी संगठन से जुड़ा था। बिलाल अपने आकाओं के कहने पर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहा है। बिलाल ने अलकायदा से मिलकर सरकार गिराने की भी साजिश रची है। अब चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। एटीएस बिलाल नजदीकियों पर भी शिंकजा कसने की तैयारी में है।
सूत्र बताते हैं कि एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियों ने सहारनपुर में डेरा डाला हुआ है। इसके परिवार की हिस्ट्री के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। बिलाल के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकालने के बाद एटीएस यह जानने में लगी है कि इसके साथ कौन-कौन देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहा है। बिलाल किनके संपर्क में रहा है। इस मामले में बिलाल के सहयोगियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। बिलाल के पास से मिले लैपटॉप में देश विरोधी गतिविधियों से संबंधित सामग्री मिली थी। इसको लेकर एटीएस मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
कई संदिग्ध रडार पर
सूत्र बताते हैं कि एटीएस ने बिलाल के परिजनों से भी पूछताछ की है। इसके साथ ही उसके संपर्क में रहे लोगों से भी पूछताछ चल रही है। हालांकि स्थानीय पुलिस इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन बिलाल के नेटवर्क के बारे में भी जल्द बड़े खुलासे होने की संभावना है। सूत्र बताते हैं कि लखनऊ, मेरठ और देवबंद एटीएस की रडार पर कई अन्य संदिग्ध भी आ गए हैं।




साइन इन