Instead of slogans of Pakistan Murdabad slogans of Zindabad were raised during Tiranga Yatra Agra तिरंगा यात्रा के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद की जगह लगे जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

तिरंगा यात्रा के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद की जगह लगे जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी

आगरा में शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तीनों सेनाओं की जयकारा लगाया। हालांकि जोश -जोश में लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद की जगह जिंदाबाद के नारे भी लगा दिये।

Sun, 18 May 2025 08:41 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, आगरा
share
तिरंगा यात्रा के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद की जगह लगे जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी

यूपी के आगरा में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम करने के लिए शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोग तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तीनों सेनाओं की जयकारा लगाया। हालांकि जोश -जोश में यात्रा में लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद की जगह जिंदाबाद के नारे लगा दिये। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में गलती पर एहसास हुआ तो वीडियो जारी कर माफी मांगी।

नवभारत टाइम्स की खबर के मुताबिक शनिवार को शाहगंज बाजार से पुलिस चौकी से रुई की मंडी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। अखंड भारत महासंघ के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा धामे हुए नारेबाजी कर रहे थे। इस बीच महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन गिर्ज पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। वहीं, उनके साथ चल रहे लोग भी जिंदाबाद के ही नारे लगाए। वहीं, राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जब वीडियो वायरल हुआ तो अर्जुन गिर्ज ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। अर्जुन गिर्ज ने कहा कि वह महंत हैं। देशभक्ती की सच्चाी भावना उनके भीतर है। भूलवश उन्होंने मुर्दाबाद की जगह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिये। वह जोश में होश खो बैठे थे। इसके लिए वह सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रोटोकॉल को लेकर भड़के योगी के मंत्री, एडीएम-एएसपी को सुनाई खरी खोटी
ये भी पढ़ें:डोली की जगह उठी अर्थी! बारात आने से पहले दुल्हन की संदिग्ध हालत में मौत

दुर्विजय सिंह शाक्य ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शाम चार बजे राजा मंडी चौराहे से भाजपा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने किया। यात्रा में युवाओं, महिलाओं, स्थानीय नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद नारे लगाते हुए लोग चौराहे से नूरी दरवाजा की ओर रवाना हुए। एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना की पराक्रम और देश की रक्षा में उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह तिरंगा यात्रा उन वीर सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। हम सभी का कर्तव्य है कि उनके साहस को याद रखते हुए देशभक्ति की भावना को और मजबूत करें।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।