In the kathawachak case Brahmin Mahasabha said that anyone can sit on Vyas throne but not by hiding caste व्यास की गद्दी पर कोई भी बैठ सकता है, बशर्ते...कथावाचक मामले में ब्राह्मण महासभा ने तोड़ी चुप्पी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

व्यास की गद्दी पर कोई भी बैठ सकता है, बशर्ते...कथावाचक मामले में ब्राह्मण महासभा ने तोड़ी चुप्पी

यूपी के इटावा में कथावाचक को जाति के आधार पर अपमानित किया गया। इस घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की। अब इस मामले में ब्राह्मण महासभा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि व्यास की गद्दी पर कोई भी बैठ सकता है बशर्ते जाति छिपाकर नहीं।

Wed, 25 June 2025 06:05 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इटावा
share
व्यास की गद्दी पर कोई भी बैठ सकता है, बशर्ते...कथावाचक मामले में ब्राह्मण महासभा ने तोड़ी चुप्पी

यूपी के इटावा में हुई एक घटना से लेकर उबाल है। जहां एक कथावाचक को धर्म नहीं बल्कि जाति के आधार पर अपमानित किया गया। इस घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश की। अब इस मामले में ब्राह्मण महासभा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनका दावा है कि भोजन के समय कथावाचक ने महिला के साथ अभद्रता की। व्यास की गद्दी पर कोई भी बैठ सकता है बशर्ते जाति या धर्म छिपाकर नहीं।

ब्राह्मण समाज महासभा की एक बैठक शक्ति धाम मैरिज होम में हुई। इसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दांदरपुर घटना का आधा सच ही पुलिस व मीडिया के सामने लाया गया है। बैठक में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे ने कहा कि कथावाचक ने शाम के समय भोजन करते समय एक महिला से अभद्रता की। व्यास गद्दी पर कोई भी बैठ सकता है किसी भी समाज का हो लेकिन अपनी जाति छिपाकर ब्राह्मण समाज को भ्रमित करके ऐसा करना गलत है। वहीं, मंगलवार को मानव कल्याण सेवा समिति के सदस्यों और धार्मिक आचार्यों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम कुमार सत्यम जीत को सौंपा। समिति के संस्थापक आचार्य जगरामाचार्य, आचार्य रामनारायण भगवताचार्य, राहुल कुमार व प्रदीप कुमार ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जाति पूछकर सिर मुंड़वाने के मामले में नया मोड़, यजमान महिला का छेड़छाड़ का आरोप

इटावा की घटना पर अखिलेश ने भाजपा सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा में यादव समाज के एक कथावाचक और उनके साथियों से मारपीट की घटना का निंदा की। साथ ही इस मुद्दे पर सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि इटावा की घटना को शोषण करने वाले वर्चस्ववादी लोगों ने अंजाम दिया। भाजपा सपना दिखाती हैं कि हम विश्व गुरु हो गए हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मेरी बात मानते हैं, लेकिन इटावा जैसी घटनाएं समाज में बेहद निंदनीय है। ऐसी सभी घटनाएं भाजपा सरकार में हो रहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीडीए वाले कथा क्यों नहीं सुना सकते? अखिलेश बोले- कथावाचक कानून भी बना ले सरकार

कथावाचक से अभद्रता करने वाले चार गिरफ्तार

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिस व्यक्ति का सिर मुंडवाया गया था, उसकी शिकायत के आधार पर इटावा जिले के बकेवर थाने में मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक को घटना की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।