In BJP rule BJP members themselves are revealing secrets Akhilesh targets Yogi on the pretext of Nand Kishore भाजपा के राज में भाजपाई ही खोल रहे राज़...BJP MLA नंद किशोर के बहाने अखिलेश ने योगी पर साधा निशाना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भाजपा के राज में भाजपाई ही खोल रहे राज़...BJP MLA नंद किशोर के बहाने अखिलेश ने योगी पर साधा निशाना

लोनी सीट से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं। अब इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है। कहा कि भाजपा के राज में भाजपाई ही राज खोल रहे हैं।

Fri, 21 March 2025 10:14 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
भाजपा के राज में भाजपाई ही खोल रहे राज़...BJP MLA नंद किशोर के बहाने अखिलेश ने योगी पर साधा निशाना

यूपी के गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं। साथ ही अपनी सरकार पर भी आरोप लगाया है। अब इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर व्यंग कसा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा है कि भाजपा के राज में भाजपाई ही राज खोल रहे हैं।

पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने इस बार भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के बहाने सीएम पर प्रहार किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "भाजपा के राज में भाजपाई ही खोल रहे राज़, कैसे हर तरफ़ फैला है अन्याय और भ्रष्टाचार,अब क्या इनकी रिपोर्ट भी बदलवाएंगे।"

दरअसल शुक्रवार को भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने फटे कुर्ते में ही मीडिया के सामने आए और आरोप लगाया, “अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं। मुख्य सचिव ने तंत्र-मंत्र कर महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) का दिमाग बांध दिया है। मुख्य सचिव दुनिया के सबसे भ्रष्ट अधिकारी हैं। अधिकारियों ने अयोध्या में जमीनें लूटी हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जुमे की नमाज के दौरान बरेली में बवाल, मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में झड़प
ये भी पढ़ें:राम मंदिर के लिए सत्ता भी गंवानी पड़े तो कोई समस्या नहीं, अयोध्या में बोले योगी
ये भी पढ़ें:तलवार पसंद करने वाले सलवार पहनकर देश से चले जाएं, UP के मंत्री का विवादित बयान

आमने-सामने आए भाजपा विधायक और गाजियाबाद पुलिस

विधायक ने कहा कि गुरुवार को लोनी की महिलाएं ‘राम कलश यात्रा’ निकाल रही थीं लेकिन पुलिस ने यात्रा को रोकने की कोशिश की, जिससे हालात बिगड़ गये। वहीं, अपर पुलिस आयुक्त (अंकुर विहार) अजय कुमार सिंह ने बताया कि विधायक और उनके समर्थक बिना किसी अनुमति के यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे थे। जबकि दूसरी ओर विधायक ने दावा किया कि लोनी के उपजिलाधिकारी की अनुमति के लिए आवेदन दिया गया था। गुर्जर ने कहा कि राम कलश यात्रा पारंपरिक है और इस वर्ष से पहले कभी भी आयोजकों ने इसकी अनुमति नहीं ली। भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर गोहत्याएं हो रही हैं और पुलिस फर्जी मुठभेड़ों में लोगों की हत्या कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।