imd alert up weather new disturbance will come tomorrow rain and hailstorm mausam ki khabar UP Weather: यूपी में कल आएगा नया विक्षोभ, बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में कल आएगा नया विक्षोभ, बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

  • मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 2 दिन आसमान में छिटपुट बादल जमे रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार आज कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और अंधड़ की संभावना है। नया विक्षोभ दो मार्च को संभावित है।

Sat, 1 March 2025 09:27 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, संवाददाता, आगरा/ कानपुर
share
UP Weather: यूपी में कल आएगा नया विक्षोभ, बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

UP Weather Update: चढ़ते फागुन के बीच यूपी के बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम का मिजाज बदल चुका है। शु्क्रवार को पूरे दिन खुलकर धूप नहीं निकल सकी। कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले दो दिन आसमान में छिटपुट बादल जमे रहेंगे। मौसम विभाग ने आज कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई है। प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और अंधड़ की संभावना है। नया विक्षोभ दो मार्च को संभावित है। इसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा। एक मार्च को पारे में मामूली गिरावट के बाद फिर तापमान बढ़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ताजनगरी आगरा में बादलों की आमद के बाद ठंडी हवाएं चल रही हैं। शुक्रवार को दिन में कई बार घने बादल छाए। बारिश के आसार लगने लगे। देर शाम तक कहीं से बारिश की खबर नहीं है। हालांकि शनिवार तक अंधड़, बारिश, गरज का अलर्ट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एटीएम में डिवाइस लगा पार कर देते थे रकम, नेता और मौरंग कारोबारी गिरफ्तार

शुक्रवार सुबह सूरज देर से निकला। घने बादल छाए रहे और सर्द हवाएं भी चलीं। करीब 10 बजे आसमान साफ होकर तेज धूप निकल आई। फिर कभी धूप तो कभी छांव का सिलसिला चलता रहा। इससे तापमान में हल्की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री ज्यादा होकर 28.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी अंधड़, बारिश के आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 साल के बच्‍चे ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, पड़ोस में रहने वाली महिला फरार

सीजन की सबसे गर्म रात तापमान पहुंचा 16 के पार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने बादल छा गए हैं। हवा की दिशा भी बदल गई है। इसके परिणाम स्वरूप रात का पारा चढ़ने लगा है। कानपुर में शुक्रवार को सीजन (फरवरी) की सबसे गर्म रात रही। पारा 16.4 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार व रविवार को बारिश की संभावना बनी रहेगी। अधिकतम पारा भी 30 के पार रहा। दिन का तापमान 30.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक रहा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।