IIT Kanpur girl student sent a letter to DGP demanding suspension of ACP Mohsin Khan ऐसी व्यवस्था से न्याय की उम्मीद कर रही हूं जिसने...IIT छात्रा ने की ACP मोहसिन खान को सस्पेंड करने की मांग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ऐसी व्यवस्था से न्याय की उम्मीद कर रही हूं जिसने...IIT छात्रा ने की ACP मोहसिन खान को सस्पेंड करने की मांग

यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे एसीपी मोहसिन खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन सबके बीच आईआईटी पीएचडी छात्रा ने डीजीपी को मेल भेजकर मोहसिन के निलंबन की मांग कर दी। साथ ही उनसे ये भी कहा कि वह व्यवस्था से न्याय की उम्मीद कर रही है जिसने अब तक उसे सिर्फ निराश किया है।

Thu, 6 March 2025 02:14 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share
ऐसी व्यवस्था से न्याय की उम्मीद कर रही हूं जिसने...IIT छात्रा ने की ACP मोहसिन खान को सस्पेंड करने की मांग

हाईकोर्ट में जैसे-जैसे मुकदमे की सुनवाई की तारीख नजदीक आ रही है, यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे एसीपी मोहसिन खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन सबके बीच आईआईटी पीएचडी छात्रा ने डीजीपी को मेल भेजकर मोहसिन के निलंबन की मांग कर दी। डीजीपी को भेजे मेल में छात्रा ने कहा कि 12 दिसंबर 2024 को कलक्टरगंज के पूर्व एसीपी मोहसिन खान के खिलाफ कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद उन्हें डीजीपी कार्यालय से अटैच कर दिया गया लेकिन अन्य कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मोहिसन ने हाईकोर्ट से चार्जशीट के खिलाफ स्टे प्राप्त कर लिया। ऐसे में पुलिस साक्ष्य होने के बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। एक पुलिस अधिकारी होने के नाते शादीशुदा होने के बावजूद पूर्व एसीपी अवैध संबंध में लिप्त रहे जो नैतिक कदाचार का मामला है। उस पर कार्रवाई न होने से जाहिर है कि वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर मुकदमे को प्रभावित करने का प्रयास करेगा। छात्रा ने डीजीपी से मांग की है कि मोहसिन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। छात्रा ने बताया कि हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई में वह अपना काउंटर दाखिल कर चुकी है। पुलिस की ओर से भी जवाब लगा दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वकील को घर में नजरबंद करने पर हाईकोर्ट नाराज, पुलिस कमिश्नर से किया जवाब तलब
ये भी पढ़ें:हाथरस भगदड़: न्यायिक जांच आयोग ने 1680 पन्नों की रिपोर्ट यूपी सरकार को सौंपी

20 मार्च को हाईकोर्ट में होनी है सुनवाई

छात्रा ने मेल में लिखा कि जब पुलिस ने कार्रवाई तेज की तो मोहसिन ने 19 दिसंबर 2024 को हाईकोर्ट से स्टे ले लिया। इस मामले में अब 20 मार्च को सुनवाई होनी है। छात्रा ने लिखा कि अब तक जो साक्ष्य उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कोर्ट में प्रस्तुत किए हैं, वह साफ तौर पर मोहसिन के दोषी होने की ओर इशारा कर रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें अब तक कहीं से कोई राहत नहीं मिली। दर्द बयां करते हुए लिखा कि वह ऐसी व्यवस्था से न्याय की उम्मीद कर रही है जिसने अब तक उसे सिर्फ निराश किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।