if I dont pay my fees, how will I take my up board exams? daughter cried in front of Lucknow DM in janta darshan अंकल! पापा नहीं रहे, फीस नहीं भरी तो कैसे दूंगी बोर्ड परीक्षा? डीएम के सामने फूट-फूटकर रोई बिटिया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अंकल! पापा नहीं रहे, फीस नहीं भरी तो कैसे दूंगी बोर्ड परीक्षा? डीएम के सामने फूट-फूटकर रोई बिटिया

जनता दर्शन में बोर्ड परीक्षा की फीस न भर पाने के कारण एक छात्रा और उसकी निराश्रित मां डीएम के सामने रो पड़ीं। छात्रा के पिता की पिछले साल मौत हो गई थी। डीएम  ने संवेदनशीलता दिखाते हुए न केवल छात्रा को परीक्षा में बैठने का रास्ता साफ किया, बल्कि परिवार को पीएम आवास और पेंशन की सौगात भी दी।

Tue, 10 Feb 2026 03:36 PMDeep Pandey लखनऊ। ज्ञान प्रकाश
share
अंकल! पापा नहीं रहे, फीस नहीं भरी तो कैसे दूंगी बोर्ड परीक्षा? डीएम के सामने फूट-फूटकर रोई बिटिया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कलेक्ट्रेट में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। अक्सर फीस माफी की शिकायतों को अनसुना करने वाले माहौल के बीच, जब एक छात्रा ने अपनी सिसकियों के साथ गुहार लगाई, तो जिलाधिकारी (डीएम) विशाख जी भी भावुक हो उठे। बिटिया ने कहा कि 'अंकल! पापा पिछले साल चल बसे, अब फीस कहां से लाऊं? इस पर डीएम विशाख जी तत्काल ऐक्शन में आ गए। जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए न केवल छात्रा को बोर्ड परीक्षा में बैठने का रास्ता साफ किया, बल्कि परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना और पेंशन की सौगात भी दी।

शंकरपुरवा (गन्ने का पुरवा) की रहने वाली श्वेता मौर्या अपनी बेटी के साथ डीएम के पास पहुंची थीं। मां ने भारी मन से बताया कि बिटिया की यूपी बोर्ड परीक्षा सिर पर है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण फीस जमा नहीं हो पाई है। डीएम अभी कुछ कह पाते, उससे पहले ही छात्रा फफक पड़ी और बोली— अंकल, पापा की पिछले साल ही डेथ हो गई है, हम किराए के मकान में रहते हैं।

मासूम की यह बात सुनते ही कमरे में अचानक सन्नाटा पसर गया। जिलाधिकारी ही नहीं, वहां मौजूद अन्य अधिकारी और अधिवक्ता भी इस मार्मिक क्षण को देखकर चुप हो गए। श्वेता के पति की 2025 में अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई थी, जिसके बाद तीन बेटियों की जिम्मेदारी श्वेता के कंधों पर आ गई।

डीएम का त्वरित एक्शन, बोले -छात्रा को तत्काल प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाए।

परीक्षा और भविष्य दोनों सुरक्षित मां-बेटी की पीड़ा सुनकर डीएम विशाख जी ने बाकी फरियादियों को रोक दिया। इसके बाद डीएम विशाख जी ने तुरंत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फोन मिलाया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि, बिटिया को बिना किसी रुकावट के बोर्ड परीक्षा में बैठने दिया जाए। छात्रा को तत्काल प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी विधानसभा में शोक प्रस्ताव के समय बजा विधायक का मोबाइल, महाना ने किया जब्त
ये भी पढ़ें:लखनऊ-अयोध्या रोड पर फ्लाईओवर का प्रस्ताव रद्द, जाम से राहत की उम्मीदों को झटका

पेंशन और पीएम आवास की भी मिली सौगात

जिलाधिकारी को सुनवाई के दौरान पता चला कि परिवार के पास गांव में जमीन है लेकिन घर नहीं। इस पर डीएम ने मौके पर ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.5 लाख रुपये भवन निर्माण के लिए जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही श्वेता मौर्य को निराश्रित महिला पेंशन और उनकी दो छोटी बेटियों को बाल सेवा योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कराई, ताकि उनकी पढ़ाई कभी न रुके। डीएम के सहयोगी की महिला और उसकी बेटी ने सराहना की। बिटिया ने डीएम को थैक्यू भी कहा ।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।