i resigned i couldn t bear it anymore gst deputy commissioner broke down in tears after calling his wife मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ, इस्तीफा दे दिया; पत्नी के फोन पर फूटकर रोए GST कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ, इस्तीफा दे दिया; पत्नी के फोन पर फूटकर रोए GST कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह

जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अनर्गल टिप्पणियों का मुद्दा उठाते हुए इस्तीफा दे दिया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने अपनी पत्नी को फोन किया और फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने अपनी पत्नी से रोते हुए कहा कि मैने इस्तीफा दे दिया है।

Tue, 27 Jan 2026 05:39 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ, इस्तीफा दे दिया; पत्नी के फोन पर फूटकर रोए GST कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह

मौनी अमावस्या पर पालकी पर सवार हो संगम स्नान को जा रहे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को रोके जाने का मुद्दा यूपी में लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य के अपमान और यूजीसी के नए नियमों का मुद्दा उठाते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।

मंगलवार को अयोध्या में जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अनर्गल टिप्पणियों का मुद्दा उठाते हुए इस्तीफा दे दिया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने अपनी पत्नी को फोन किया और फूट-फूटकर रोने लगे। डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपनी पत्नी से रोते हुए कहा कि सीएम योगी के समर्थन में मैने इस्तीफा दे दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शंकराचार्य विवाद में दूसरा इस्तीफा: योगी के समर्थन में Dy कमिश्नर ने छोड़ा पद

डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने दो पन्ने का अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेजा है। जीएसटी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह का बयान, पीएम मोदी व सीएम योगी के समर्थन में दे रहा हूं इस्तीफा, शंकराचार्य ने सीएम योगी पर की थी अभद्र टिप्पणी, कहा जिस प्रदेश का नमक खाता हूं जिस प्रदेश से मुझे सैलरी मिलती है मैं उसका पक्षधर हूं। सीएम योगी लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए मुख्यमंत्री हैं, उनका अपमान मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता, पिछले तीन दिन से मैं आहत था, मेरा इस्तीफा जब मंजूर हो जाएगा तो मैं अपने संसाधनों से सामाजिक कार्य में लग जाऊंगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज: यूपी के इस शहर में एक फ्लाईओवर और एक ओवरब्रिज तैयार; योगी देंगे सौगात

प्रशांत कुमार सिंह ने यह भी जोड़ा कि वह किसी के दबाव में इस्तीफा नहीं दे रहे हैं बल्कि यह निर्णय उन्होंने स्वेच्छा से लिया है। उन्होंने समाज और राष्ट्रहित में काम करते रहने की बात कही। पहले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट फिर अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्रनर के इस्तीफे से यूपी की नौकरशाही और सियासत में हलचल मच गई है। बता दें कि सोमवार को इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया गया है। वह मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ डीएम दफ्तर पर धरने पर बैठे। अलंकार अग्निहोत्री ने प्रशासन और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।