I had sex with Abhishek Manav was not aware another video TCS manager wife goes viral अभिषेक संग सेक्स किया, पति को नहीं थी जानकारी, TCS मैनेजर की पत्नी का एक और वीडियो वायरल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अभिषेक संग सेक्स किया, पति को नहीं थी जानकारी, TCS मैनेजर की पत्नी का एक और वीडियो वायरल

  • पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर खुदकुशी करने वाले टीसीएस कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा की बीवी निकिता शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मानव शर्मा के सुसाइड से पहले का बताया जा रहा है।

Sat, 1 March 2025 10:02 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, आगरा
share
अभिषेक संग सेक्स किया, पति को नहीं थी जानकारी, TCS मैनेजर की पत्नी का एक और वीडियो वायरल

पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर खुदकुशी करने वाले टीसीएस कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा की बीवी निकिता शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मानव शर्मा के सुसाइड से पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में मानव की पत्नी खुद को गलत बता रही है। साथ ही मानव की पत्नी ने शादी से पहले एक व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में रहने की भी बात कबूली है। वीडियो में निकिता अपने मामा भी गंभीर आरोप लगाते नजर आ रही है।

टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की पत्नी निकिता शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मानव शर्मा के सुसाइड से पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में निकिता शर्मा अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए नजर आ रही है। वीडियो में निकिता कह रही है, मैंने जो किया वह गलत है। मैंने अभिषेक के साथ सेक्स भी किया। मैंने मानव को अभिषेक के बारे में शादी से पहले बताया था, लेकिन सेक्स के बारे में कभी नहीं बताया था। ये शादी के बाद बताया। वह भी उसके कई बार पूछने पर, क्योंकि मैं डर गई थी कि मानव को कहीं खो न दूं।

Watch: Agra Manav Sharma Case: पत्नी Nikita Sharma का एक और Video Viral, खुद को वीडियो में बताया गलत

उसकी लाइफ में आते ही मैंने सबसे कॉन्टेक्ट खत्म कर दिए। मेरे मामा उसने भी मेरे साथ जबरदस्ती थी कि जो गलत था। मुझे पता है मैंने बहुत सारी गलती की हैं। मानव को झूठ बोला, नहीं बताया। लेकिन केवल इसलिए कि कहीं हमारी शादी न टूट जाए। इतना सबकुछ होने के बाद मानव ने कभी हाथ नहीं उठाया। मैं उसको बहुत प्यार करती हूं। मेरी गलती के बदले जो भी सजा मिलेगी वह मंजूर होगी। क्योंकि हां मैंने गलती की है बहुत बड़ी। उसके बार-बार पूछने पर भी न बताकर। लेकिन वह मेरा पास्ट था। मानव के साथ रहकर किसी लड़के को मैंने देखा तक नहीं है। न ही अब किसी को लाइफ में लाना चाहती हूं।

अब मेरी लाइफ का सबकुछ मैंने मानव को बता दिया। मुझे अपनी गलती बहुत फील हो रही है। मैं सबकुछ करने के लिए रेडी हूं। जब शादी की बात शुरू हुई तो मानव के पापा ने कोई दहेज नहीं मांगा था मुझसे। किसी भी तरह की कोई डिमांड नहीं की गई। सब बहुत अच्छे लोग हैं। बस मैं ही अच्छी नहीं हूं और अगर मुझे कुछ भी होता है। सुसाइड करती हूं या फिर कुछ भी होता है तो इसमें किसी की कोई रिस्पांसिबिलिटी नहीं होगी। मैं जो भी करूंगी सब अपनी मर्जी से करूंगी। आईएम सॉरी मानव। मैं गलत थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TCS मैनेजर के बाद जितेंद्र का वीडियो वायरल, गर्लफ्रेंड से परेशान होकर की सुसाइड

क्या है पूरा मामला

आगरा की डिफेंस कालोनी, सदर निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी नरेंद्र कुमार शर्मा ने अपने इकलौते बेटे मानव शर्मा की शादी 30 जनवरी 2024 को बरहन निवासी निकिता शर्मा से की थी। मानव शर्मा मुंबई में तैनात थे। 23 फरवरी को पत्नी के साथ आगरा आए। आते ही पत्नी को उसके मायके बरहन छोड़ने गए। वहां से लौटकर अपने घर आ गए। मानव शर्मा की मां दिल्ली बेटी के पास गई हुई थीं। घर पर पिता और बेटा मौजूद थे। 24 फरवरी की सुबह मानव शर्मा का शव फंदे पर लटका मिला। घरवाले उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 27 फरवरी को मानव शर्मा के मोबाइल से परिजनों को एक वीडियो मिला। 6.57 मिनट के वीडियो में मानव के गले में कपड़े का फंदा था। जो पंखे पर डाला गया था। वह रोते हुए बोल रहे थे- ‘द ला नीड टू प्रोटेक्ट मैन...प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वे बहुत अकेले हो जाते हैं’। वीडियो में मां-बाप को परेशान न करने की अपील भी की गई। वीडियो मिलने के बाद मानव शर्मा के पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। एक तहरीर व्हाट्सएप पर इंस्पेक्टर सदर को भेजी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को पत्नी निकिता शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

पिता का आरोप, बहू देती थी फंसाने की धमकी

टीसीएस मैनेजर मानव के पिता नरेंद्र शर्मा ने जो मुकदमा लिखाया है उसमें अपनी बहू निकिता शर्मा के अलावा उसके परिजनों को भी आरोपित किया है। पुलिस को बताया कि बेटा बहू को लेकर मुंबई चला गया था। वहां आए-दिन झगड़े होते थे। बहू की प्रताड़ना से बेटा अवसाद में चला गया था। 23 फरवरी को बहू को मायके छोड़ने गया था। बेटे को उसके घरवालों ने धमकाया था। बहू बात-बात पर यह धमकी देती थी कि खुदकुशी कर लेगी। पूरे परिवार को फंसा देगी। बेटे को यह भय सताने लगा था कि निकिता ने कुछ कर लिया तो इसकी वजह से उसके माता-पिता के खिलाफ भी कार्रवाई हो जाएगी। वह बहू से कुछ बोल नहीं पाता था। उसकी हरकतों से अंदर ही अंदर घुट रहा था।

फंदा काटकर बचाई थी पति की जान

पत्नी निकिता शर्मा ने जब मानव का वीडियो देखा तो अपना वीडियो जारी किया। उसने कहा- ड्रिंक करते थे। खुद को हार्म पहुंचाते थे। तीन बार फांसी लगाने का ट्राई किया। मैंने उन्हें तीन बार फांसी का फंदा काटकर बचाया। आगरा लेकर आई तो खुशी-खुशी घर पर छोड़कर गए और उसी रात वो सब कर लिया। गुस्से में ड्रिंक करके मारपीट, हाथ काटना जैसी हरकतें करते थे। यह सारी बातें गलत हैं कि लड़के की नहीं सुनी जाती है। एक बार आप मेरी भी सुनो। मैंने उनके मम्मी पापा को बताया था कि मानव ड्रिंक करके यह सारी हरकतें करता है। आप लोगों में से कोई एक लोग यहां होना चाहिए। उन्होंने बोला कि यह तुम पति-पत्नी का मैटर है। तीसरा कोई कुछ नहीं कर सकता। वो लोग आए दो दिन रुककर उसके बाद वो लोग चले गए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।